UIDAI Updates : अक्सर कई लोगों को अपने आधार कार्ड में नाम पता चेंज करने की जरूरत पड़ जाती है और इसके लिए उन्हें आधार केंद्र के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसे में UIDAI की तरफ से एक नए आधार ऐप को लांच किया गया है जिसके तहत अब घर बैठे ही फोन नंबर को चेंज किया जा सकेगा। UIDAI की तरफ से उठाए गए इस कदम के कारण अब आपको आधार केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट में आधार कार्ड का नाम सबसे ऊपर आता है। आधार कार्ड में नाम मोबाइल नंबर और पते का सही होना बेहद जरूरी है। अब तक लोगों को अपने आधार कार्ड में नंबर बदलवाने के लिए आधार केंद्र के चक्कर लगाने पड़ते हैं लेकिन अब यूआईडीएआई की तरफ से एक नया ऐप को लांच किया गया है जिसके तहत आप घर बैठे अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।
UIDAI की नई ऐप
इस ऐप के जरिए आप आधार कार्ड को डाउनलोड, (Download Aadhaar card) शेयर या अपडेट कर सकते हैं, जैसे मोबाइल नंबर या पता बदलना भी आसान है। इसका सबसे अलग और उपयोगी फीचर है Contact Card शेयर करना। अब आपको अपना नाम और नंबर अलग-अलग कॉपी या टाइप करने की जरूरत नहीं है। यह फीचर आपकी जानकारी को QR कोड में बदल देता है, जिसे कोई भी स्कैन करके तुरंत आपकी डिटेल्स पा सकता है।
यह तरीका खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अक्सर नए लोगों से मिलते हैं या इवेंट्स और मीटिंग्स में अपनी जानकारी जल्दी और सुरक्षित तरीके से शेयर करना चाहते हैं। QR कोड के जरिए कॉन्टैक्ट कार्ड शेयर करना अब तेज, सेफ और आसान (UIDAI Latest Updates) हो गया है और UIDAI द्वारा शुरू किया गया यह फीचर Android और iPhone दोनों पर उपलब्ध है।
इस तरह कर सकते है Contact Card शेयर
सबसे पहले आपको Play Store या App Store से नया Aadhaar App इंस्टॉल करना होगा और अब ऐप में अपने आधार नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और फेस स्कैन से लॉगिन करके 6-डिजिट का PIN बनाना होगा जिसके बाद नीचे “Services” सेक्शन पर जाएं, जहां स्क्रॉल करके “Other Services” सेक्शन दिखाई देगा। यहां आपको “Share Contact” का ऑप्शन मिलेगा। जैसे ही आप टैप करेंगे, आपका QR Code ऑटोमैटिकली बन जाएगा।
इसके बाद सामनें वाला व्यक्ति UIDAI की इस ऐप के QR कोड को स्कैन कर सकता है। यहां से आप मैसेजिंग ऐप के जरीए भी इसे भेज सकते हैं।
