UP में कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ौतरी से यूपी के 12 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। कर्मचारियों के लिए यह सैलरी बढ़ौतरी काफी मायने रखती है। कर्मचारियों की सैलरी (employees salary hike) बढ़ौतरी के बारे में यूपी की योगी सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। कर्मचारियों व पेंशनर्स को इससे काफी लाभ होगा।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी जाएगी। सरकार की ओर से जल्द ही इसका लाभ दिया जाएगा।
कर्मचारी परिवार सैलरी (salary hike) बढ़ौतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार लगातार कर्मचारियों के बड़े कदम उठा रहे हैं।
दस साल बाद सैलरी में होगा बड़ा बदलाव
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी (UP Employees Salary Hike) में दस साल बाद बड़ा बदलाव होगा। कर्मचारियों को इससे तगड़ा लाभ मिलेगा। दस साल पहले भी कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी की गई थी।
इसके बाद अब फिर से कर्मचारियों को सैलरी में इजाफे का लाभ दिया जाएगा। योगी सरकार के वित्त विभाग ने भी इसपर चिंतन शुरू कर दिया है।
तीन गुणा सैलरी बढ़ौतरी संभव
उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों की सैलरी (UP employees Salary hike) में तीन गुणा तक की बढ़ौतरी संभव है। कर्मचारियों को फिलहाल जो सैलरी मिल रही है, उससे तीन गुणा ज्यादा सैलरी हो सकती है, हालांकि यह बढ़ौतरी बेसिक सैलरी के आधार पर होने का अनुमान है। वास्तविक सैलरी इससे कम गुणा बढ़ सकती है।
8वें वेतन आयोग के तहत मिलेगा लाभ
यूपी में कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) के तहत सैलरी बढ़ौतरी का लाभ मिलेगा। कर्मचारियों को प्रति महीने सैलरी में अच्छा खासा इजाफा मिलेगा। कर्मचारियों के लिए सैलरी बढ़ौतरी बहुत मायने रखती है। कर्मचारियों को फिलहाल 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी मिल रही है। 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़ौतरी 2016 की जनवरी से लागू है।
फिटमेंट फैक्टर के आधार पर मिलेगा लाभ
उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों को सैलरी बढ़ौतरी (Salary Hike) का लाभ फिटमेंट फैक्टर के आधार पर मिलेगा। कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी के लिए फिटमेंट फैक्टर एक गुणांक का काम करता है। कर्मचारियों के लिए बेसिक सैलरी के आधार पर यह बढ़ौतरी मिलेगी।
कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर
अब तक आधिकारिक तौर पर कोई फिटमेंट फैक्टर(fitment factor) नहीं आया है। पिछली बार कर्मचारियों को 2.57 का फिटमेंट फैक्टर मिला था। परंतु, अब कर्मचारियों के लिए 3 के फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Salary Hike) की उम्मीद की जा रही है।
2016 में 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की सैलरी 7 हजार से बढ़कर 18 हजार रुपये हो गई थी। इसके बाद अब 18 हजार से बढ़कर 54 हजार रुपये होने की उम्मीद है। यानी कर्मचारियों की सैलरी में 36000 रुपये प्रति महीना की बढ़ौतरी संभव है।
कब किया जाएगा एलान
केंद्रीय कर्मचारियों के तुरंत बाद यूपी (UP Employees Salary) में 8वें वेतन आयोग को लागू किया जाएगा। अब तक आई रिपोर्ट्स के अनुसार 2026 के मध्य में 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) का एलान हो सकता है।
परंतु, इसको लागू जनवरी 2026 से ही माना जाएगा। यानी की कर्मचारियों की सैलरी (employees salary) में जनवरी 2026 से इजाफा हो जाएगा और देरी के बदले में एरियर दिया जाएगा।