UP News : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कर्मचारियों के लिए एक और बड़ा तोहफा लेकर आ रही है। कर्मचारियों की सैलरी में तीन गुना की तगड़ी बढ़ोतरी होने वाली है। योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से लगातार कर्मचारियों के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार एक और उपहार कर्मचारियों को देने वाली है।
उत्तर प्रदेश के 16 लाख कर्मचारियों को योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से तोहफा मिलने वाला है। कर्मचारियों की सैलरी में 3 गुना की बढ़ोतरी होने वाली है। सैलरी में बढ़ोतरी से कर्मचारियों को काफी लाभ होगा। उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारी सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं।
10 साल बाद किया जाएगा संशोधन
उत्तर प्रदेश (UP Salary Hike) के कर्मचारियों की सैलरी में 10 साल बाद संशोधन किया जाएगा। 10 साल पहले कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा बदलाव किया गया था। एक बार फिर से कर्मचारियों की सैलरी पूरी तरह से बदल जाएगी। कर्मचारियों की सैलरी का बेसिक ढांचा भी परिवर्तित हो जाएगा।
फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बढ़ाई जाएगी सैलरी
उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों की सैलरी (employees Salary Hike) में संशोधन फिटमेंट फैक्टर के आधार पर किया जाएगा। 2016 में सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को 2.57 का फिटमेंट फैक्टर दिया गया था।
इस बार कर्मचारियों के लिए 3.0 का फिटमेंट फैक्टर निर्धारित किया जा सकता है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में तीन गुना तक की बढ़ोतरी होगी।
कब से लागू होगा नया वेतन आयोग
उत्तर प्रदेश में 2016 में सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) को लागू किया गया था। इसका कार्यकाल दिसंबर 2025 तक है। जनवरी 2026 से नई वेतन आयोग का कार्यकाल शुरू होना है।
ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी जनवरी 2026 से ही नया वेतन आयोग लागू होगा। हालांकि इसको घोषित देरी से किया जा सकता है, परंतु प्रभावित इसे जनवरी से ही माना जाएगा।
कितनी हो जाएगी कर्मचारियों की सैलरी
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी में अगर 3 गुना का इजाफा होता है तो सैलरी (Salary Hike) बढ़कर अच्छी खासी हो जाएगी। आज की महंगाई के हिसाब से सैलरी में इतनी बढ़ोतरी से कर्मचारियों की बल्ले बल्ले हो जाएगी।
फिलहाल उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18000 प्रति महीना मिलती है फिटमेंट फैक्टर के आधार पर अगर न्यूनतम बेसिक सैलरी को बढ़ाया जाए तो यह है 54000 प्रति महीना पर पहुंच जाएगी।
महंगाई भत्ता हो जाएगा जीरो
उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों (UP Employees Salary Hike) का महंगाई भत्ता एक बार फिर से जीरो हो जाएगा। फिलहाल कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है। जल्द ही यह 58% हो सकता है।
महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए काफी कारगर सिद्ध हो सकती है। इसके आधार पर भी नई वेतन वृद्धि की जा सकती है। हालांकि नया वेतन आयोग लागू होने पर महंगाई भत्ते को 0 कर दिया जाएगा और यह नए सिरे से लागू होगा।
