UP News : उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। लाखों कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता जारी किया जाएगा। महंगाई भत्ते में कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी का भी लाभ मिलेगा, लेकिन इसके साथ ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जीरो भी किया जाएगा। महंगाई भत्ता जीरो होने से भी कर्मचारियों पर असर पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश के करीब 14 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट आ गया है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को जीरो कर दिया जाएगा। कर्मचारियों की सैलरी का बड़ा हिस्सा महंगाई भत्ते के रूप में आ रहा है। यह जल्द ही जीरो हो जाएगा। कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बहुत महत्वपूर्ण है। महंगाई भत्ते को जीरो करने के साथ एक और बड़ा बदलाव किया जाएगा।
क्या होगा सैलरी पर असर
महंगाई भत्ता जीरो (DA Hike Zero) होने से सैलरी पर भी असर पड़ेगा। महंगाई भत्ता जीरो होने से सैलरी पर पॉजिटिव असर पड़ेगा। आप यह सुनकर हैरान जरूर हो सकते हैं लेकिन यह सच है। महंगाई भत्ते में बड़ा बदलाव किया जाएगा। कर्मचारी और पेंशनर्स दोनों पर असर पड़ेगा।
कितना मिल रहा है महंगाई भत्ता कब होगा जीरो
उत्तर प्रदेश में फिलहाल कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता (UP DA Hike) मिल रहा है। जल्द ही सरकार इसे 3% बढ़ाकर 58% कर देगी। इसके बाद जनवरी 2026 से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता शून्य हो जाएगा। इस बदलाव का बड़ा कारण है।
आठवें वेतन आयोग पर क्या है अपडेट
कर्मचारियों को फिलहाल सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) के तहत सैलरी दी जा रही है। सातवें वेतन आयोग में कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ते के साथ वास्तविक सैलरी मिल रही है। जल्द ही कर्मचारियों की सैलरी को संशोधित किया जाएगा। इसके लिए आठवें वेतन आयोग को लागू किया जाएगा।
किस कारण होगा महंगाई भत्ता जीरो
उत्तर प्रदेश (UP Employees Salary Hike) में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को जीरो आठवें वेतन आयोग के दौरान किया जाएगा। आठवें वेतन आयोग के दौरान वर्तमान समय की महंगाई के हिसाब से कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय की जाएगी। इसके बाद महंगाई भत्ते को जीरो से रिसेट करके फिर से गणना शुरू की जाएगी। इसके बाद हर 6 महीने में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को संशोधित किया जाएगा।
10 साल पुराना यह नियम भी बदल जाएगा
आठवें वेतन आयोग (8th pay commission) के दौरान केवल महंगाई भत्ते में संशोधन ही नहीं किया जाएगा, बल्कि 10 साल पुराना एक और नियम को बदल दिया जाएगा। 10 साल पुराने बेस ईयर को भी बदल दिया जाएगा। इसका कारण है कि अब जरूरतें और खर्च के तरीके बदल चुके हैं। 2016 और 2026 में बहुत अंतर आ चुका है, इसलिए अब बेस ईयर 2026 बनाया जाएगा। इससे मौजूदा समय में महंगाई का सटीक आकलन हो सकेगा।
कब आ जाएगा आठवां वेतन आयोग
उत्तर प्रदेश में आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission UP) केंद्र सरकार के तुरंत बाद लागू किया जाएगा। फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से नए वेतन आयोग का गठन किया जाना है। उत्तर प्रदेश और केंद्र में यह 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जा सकता है। इसकी घोषणा कुछ देरी से हो सकती है। देरी की एवज में कर्मचारियों को एरियर दिया जा सकता है।