UP News : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया जा रहा है। 12 लाख कर्मचारियों के लिए 10 साल बाद बड़ा बदलाव किया जाएगा। 10 साल पुराने नियम को पूरी तरह से बदल दिया जाएगा। 8वें वेतन आयोग में सैलरी बढ़ोतरी के साथ उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़े बदलाव को देखना पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार कल्याणकारी कदम उठा रही है। उत्तर प्रदेश के कर्मचारी 8वें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच कर्मचारियों के लिए बड़ा समाचार आया है कि 10 साल पुराने एक नियम को योगी सरकार बदलने जा रही है। 10 साल पुराना नियम पेंशनर्स के लिए भी बदलेगा।
क्यों बदल जाएगा 10 साल का पुराना नियम
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए 10 साल पुराने नियम (rule change in UP) को बदलना जरूरी हो गया है। इसका सीधा सा कारण कर्मचारियों की जरूरतें और खर्च है। 2016 और 2026 के बीच आम आदमी के जीवन में बहुत कुछ बदल गया है। अलग-अलग चीजों पर अब पैसे ज्यादा लगने लगे हैं।
साथ में इंटरनेट और अन्य जरूरत के खर्च इंसान के जीवन में जुड़ गए हैं। ऐसे में 2016 की तुलना में 2026 में तस्वीर पूरी तरह अलग होगी। इसलिए सरकार नए नियम को लेकर आ रही है। मौजूदा दौर में महंगाई का सटीक आंकलन किया जाएगा।
पहले जानिए आठवें वेतन आयोग को लेकर अपडेट
8वें वेतन आयोग (8th pay commission) को लेकर भी अपडेट सामने आया है। आठवें वेतन आयोग के तहत 1 जनवरी 2026 से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी। इसको फिलहाल लागू नहीं किया जाएगा। इसको लागू करने में अभी समय लगेगा। 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सैलरी बढ़ोतरी की जाएगी। फिटमेंट फैक्टर 3 से लेकर 3.68 तक रह सकता है। जिससे वास्तविक सैलरी में 40% तक के बढ़ोतरी होना संभव है।
नए वेतन आयोग के समय बदल जाएगा 10 साल पुराना नियम
नए वेतन आयोग (New pay commission) के लागू करते हुए 10 साल पुराने महंगाई भत्ते के नियम को बदला जाएगा। महंगाई भत्ते की गणना के लिए आधार वर्ष जरूरी होता है। जिसे अपडेट कर दिया जाएगा। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के साथ बेस ईयर को कैलकुलेट करके महंगाई भत्ता निकाला जाता है। जिसको अब बदला जाएगा।
यह किया जाएगा बदलाव
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को फिलहाल बेस ईयर 2016 (Base Year) के हिसाब से महंगाई भत्ता दिया जाता है। इसे 2026 कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का मीटर भी रिसेट किया जाएगा, जोकि जीरो से शुरू होगा। कर्मचारियों को अगले साल से 0% महंगाई भत्ता (DA Hike) मिलेगा, जो कल 6 महीने में संशोधित किया जाएगा और जरूरत की महंगाई के हिसाब से यह बढ़ता चला जाएगा।
क्या होगा बदलाव का असर
बदलाव का सीधा-सीधा असर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी पर पड़ेगा। 8वें वेतन आयोग में बेसिक सैलरी को बढ़ाया जाएगा। इससे महंगाई का प्रतिशत बढ़ने से ऑटोमेटिक सैलरी भी ज्यादा बढ़ेगी और बेस ईयर बदल जाने से महंगाई भत्ते में भी अधिक बढ़ोतरी होगी। इस वह कारण से कर्मचारियों को बड़ा लाभ होगा।