UP Employees News :उत्तर प्रदेश के 14 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से 10 साल पुराने नियम को बदला जा रहा है। इससे उत्तर प्रदेश के सभी कर्मचारियों पर असर पड़ेगा। महंगाई भत्ते को फिलहाल सातवें वेतन आयोग के तहत दिया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार कर्मचारियों के लिए रोजाना नए-नए फैसले ले रही है। अब उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए एक और बड़ा फैसला लिया जा रहा है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर 10 साल पुराना नियम बदला जा रहा है जो कि कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण होगा।
आठवें वेतन आयोग पर आया अपडेट
उत्तर प्रदेश में आठवें वेतन आयोग (8th pay commission) को लेकर बड़ा अपडेट आया है। आठवां वेतन आयोग को उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाना है। इससे उत्तर प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर्स की बेसिक सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव होगा, लेकिन कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को लेकर भी बड़ा अपडेट है। कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का 10 साल पुराना नियम बदल जाएगा।
लाखों कर्मचारियों की बढ़ गई धड़कन
उत्तर प्रदेश के 14 लाख कर्मचारियों की धड़कन बढ़ गई है। नया वेतन आयोग अभी गठित नहीं हुआ है। इससे पहले महंगाई भत्ते (DA Hike Update) में भी बढ़ोतरी की जानी है, साथ में सरकार की ओर से महंगाई भत्ते को लेकर एक नए नियम में बदलाव किया जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी, लेकिन एक नया कन्फ्यूजन भी पैदा होगा।
महंगाई भत्ते को कर दिया जाएगा जीरो
उत्तर प्रदेश में महंगाई भत्ते (DA Hike) को जीरो कर दिया जाएगा। 10 साल पुराने नियम के अनुसार कर्मचारियों को फिलहाल 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है, लेकिन नया वेतन आयोग लागू होते ही यह जीरो हो जाएगा। महंगाई भत्ते के लिए कैलकुलेशन के नियम में भी बदलाव किया जाएगा।
इस नियम को बदलने का कर रही सरकार प्लान
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की गणना (DA Hike Calculation) के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इनको आधार वर्ष के साथ कैलकुलेट किया जाता है। फिलहाल महंगाई भत्ते के कैलकुलेशन के लिए 2016 आधार वर्ष रखा गया है, 7वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद यह बनाया गया था। अब 8वें वेतन आयोग में आधार वर्ष 1 जनवरी 2026 से आधार वर्ष को 2026 ही बनाया जा सकता है। इससे कैलकुलेशन में काफी बदलाव आएगा और सभी कर्मचारियों पर असर पड़ेगा।
क्यों बदला जा रहा है नियम
कर्मचारियों के लिए इस नियम में बदलाव का कारण 2016 और 2026 में जरूरतों में आया अंतर है। 2016 में जरूरतें कुछ और थी और 2026 में जरूरतें कुछ और हैं। इसके साथ-साथ महंगाई (DA) का नेचर भी बदल गया है, जिसके लिए बेस ईयर को बदल जाएगा।
नए सिरे से कैलकुलेशन होगा शुरू
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों (UP Employees Salary Hike) के लिए नए सिरे से कैलकुलेशन शुरू किया जाएगा। महंगाई भत्ता जीरो से रिसेट होकर चलेगा। आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद बेसिक सैलरी को महंगाई भत्ते (DA Hike) में जोड़ दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा भी होगा, क्योंकि बेसिक सैलरी ज्यादा होगी तो आगे महंगाई बढ़ने पर महंगाई भत्ता भी ज्यादा ही मिलेगा।