New City in UP :देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले प्रदेश उत्तर प्रदेश में शहरों की डेवलपमेंट का कार्य जोरों पर है। लगातार नए-नए शहर नए-नए एक्सप्रेस वे नए रेल मार्ग बनाए जा रहे हैं। अब एक एक्सप्रेसवे के किनारे नया स्मार्ट शहर बनाने की परियोजना सामने आई है, जिसमें लोगों को आवास भी दिया जाएगा। 15 लाख लोगों के लिए घर बनाए जाएंगे। इस शहर का विकास 94 गांव की जमीन पर होगा।
उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर है अब उत्तर प्रदेश में एक और नया शहर बसाया जाने वाला है शहर हाईटेक होगा और पूरा स्मार्ट सिटी (Smart City) की तरफ पर बसाया जाएगा विदेशी सुविधाओं से शहर को सुसज्जित किया जाएगा। शहर प्रदूषण मुक्त होगा और ग्रीनरी का भी ध्यान रखा जाएगा।
एक ही शहर में होगी सारी सुविधाएं
उत्तर प्रदेश के इस नए शहर में सारी सुविधाएं (All facilities in new city) एक साथ उपलब्ध कराई जाएंगी। अलग-अलग हिस्से को अलग-अलग प्रकार से डेवलप किया जाएगा। शहर के अंदर स्कूल कॉलेज पार्क जैसी तमाम मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। स्वच्छ पानी के लिए भी कार्य किया जा रहा है।
जोनल प्लान हुआ तैयार
उत्तर प्रदेश की ताज नगरी में अब भविष्य का स्मार्ट शहर (Smart city in UP) बनाया जा रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण न्यू आगरा अर्बन सेंटर बसाने की तैयारी कर रहा है।
इसको औद्योगिक दृष्टि से भी स्मार्ट बनाया जाएगा और पूरी तरह से विकसित शहर होगा। इसके लिए जोनल प्लान तैयार हो चुका है। जून में आगरा विकास प्राधिकरण उद्यमियों और स्टेकहोल्डर की बैठक हुई जिसमें इसको लेकर जरूरी सुझाव दिए गए।
यमुना एक्सप्रेस वे के दोनों और विकसित होगा नया शहर
नए शहर को यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ विकसित किया जाएगा। ताजमहल की सुंदरता और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ट्रेपीजियम जॉन को पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त रखा जाएगा। शहर में तमाम सुविधाएं (All facilities in new city of Agra) उपलब्ध कराई जाएगी। किसी प्रकार की औद्योगिक गतिविधि की अनुमति यहां नहीं होगी।
ताज के सौंदर्य और वातावरण को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा, जोनल प्लान के आधार पर रिपोर्ट में क्षेत्र की जनसंख्या घनत्व और सड़कों की जरूरत, ट्रांसपोर्ट सिस्टम, जल पर्यावरण प्रभाव, उद्योग और व्यापार की संभावनाओं पर विश्लेषण किया जा रहा है।
15 लाख लोगों के लिए बनाए जाएंगे घर
शहर में पहले चरण में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसमें स्थानीय स्तर पर रोजगार (New Agra) को बढ़ावा दिया जाएगा। स्मार्ट शहर में 15 लाख लोगों के लिए आवासीय सुविधा और साढ़े 8 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। शहर का विकास 36 गांवों में किया जाएगा। इसके बाद 58 गांव को बाद में शामिल किया जाएगा ताकि इसका विस्तार किया जा सके।
आवासीय औद्योगिक वाणिज्य खरीद क्षेत्र और आधुनिक ट्रांसपोर्ट सुविधा यहां दी जाएंगी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह के अनुसार न्यू आगरा को आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है, जो भी आवश्यक संशोधन होंगे वह जल्द कर दिए जाएंगे।
