UP Mausam : उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल लगातार बदल रहा है। बता दें कि अब यहां पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से यहां पर बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि यहां पर अलगे 2 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
यूपी में अब जल्द ही बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। अगले 2 दिनों तक यहां पर बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। माना जा रहा है कि ये इस सीजन की आखिरी बारिश होने वाली है। इसके बाद गर्मी का असर देखने को मिलेगा। हालांकि अभी भी दिन के समय गर्मी का अहसास लोगों को होने लगा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
होली से पहले मौसम ने ली करवट-
होली से पहले यूपी का मौसम करवट लेने वाला है। कुछ दिन पहले हुई बारिश की वजह से अब मौसम गर्म होने लगा है। यूपी में पिछले दो दिनों ने कानपुर का अधिकतम तापमान अधिक होने से दिन में गर्मी को बढ़ा दिया है। सोमवार को कानपुर में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दो दिनों में यहां पर फिर से बारिश होगी।
आज ऐसा रहेगा मौसम-
आज के मौसम (Aaj ka Mausam) के बारे में बात करें तो यहां पर 24 फरवरी को सभी जिलों में सुबह गुलाबी ठंडक के बाद दिन में धूप निकलेगी। लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर समेत सभी जिलों में दिन में धूप खिलेगी और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि बारिश होने की वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी।
फसलों पर दिखा मौसम का प्रभाव-
मौसम विभाग (IMD Weather) के एक्सपर्ट ने बताया है कि अगर फरवरी में तापमान ऐसी स्थिति रही तो स्थिति गंभीर हो सकती है। इसकी वजह से उत्पादन प्रभावित होगा। गर्मी बढ़ने से रबी की फसलों में फोर्स मैच्योरिटी की कंडीशन आने लगी है। इसकी वजह से दाना पूरी तरह से पक नहीं पाता है। उत्पादन कम होने की उम्मीद बढ़ रही है। उन्होंने बताया है कि अगले कुछ दिनों में पारा दो से तीन डिग्री तक बढ़ने की संभावना लगाई जा रही है।
न्यूनतम तापमान में आई वृद्धि-
कानपुर में अधिकतम तापमान (Latest Mausam Update) सीजन का सर्वाधिक 29.6 डिग्री यानी 30 डिग्री के नजदीक जा पहुंचा है। मौसम विभाग ने दो से तीन डिग्री तापमान और बढ़ने की उम्मीद लगाई है। रविवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री तक दर्ज किया गया था। जोकि सोमवार को 29.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, यह सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। सर्दी के सीजन का यह सबसे अधिक पारा है, पारा अधिक होने से नमी का प्रतिशत धीरे-धीरे कम होने लगा है। वहीं न्यूनतम तापमान में मामूली वद्धि हुई है।
