DA Hike in UP : सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन करती हैं। अब हाल ही में जुलाई के डीए को लेकर कर्मचारियों में इंतजार बना हुआ था लेकिन अब कर्मचारियों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि हाल ही में आंकड़ों के मुताबिक यूपी की कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike 2025 ) कंफर्म हो चुकाहै। महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी से यूपी के कर्मचारियों की पेंशन में 600 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है और सैलरी में भी बंपर उछाल आ सकता है।
जुलाई के डीए को लेकर कर्मचारियों में उत्साह देखा जा रहा है। कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार उन्हें जनवरी 2025 के डीए से ज्यादा बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। महंगाई भत्ते को लेकर सभी आंकड़े क्लियर हो गए हैं, महंगाई भत्ता कंफर्म किया जा चुका है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का असर यूपी कर्मचारियों (UP Employees DA Hike) की सैलरी और पेंशन में भी देखने को मिलने वाला है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं डीए से जुड़े अपडेट के बारे में।
इतना बढ़ सकता है कर्मचारियों का डीए
जुलाई में कर्मचारियों के डीए (DA of employees in July) में बढ़ौतरी होती है तो इस नई बढ़ोतरी के बाद DA 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा । भले ही इसकी घोषणा कभी भी हो, लेकिन यह बदलाव जुलाई 2025 से लागू होगा और 3 महीने का एरियर अक्टूबर की सैलरी में एक साथ इसका फायदा मिलेगा।
वर्तमान में चल रहे 7वें पे कमीशन (7th CPC) के तहत DA की कैलकुलेशन एक तय फॉर्मूले से होती है, जिसमे 12 महीनों के CPI-IW (Consumer Price Index for Industrial Workers) का एवरेज लिया जाता है । जुलाई 2024 से जून 2025 तक का एवरेज उपभोक्ता मूल्य सुचकांक 143।6 आया, जिस आधार पर नया DA 58 प्रतिशत निकलकर आया है ।
कर्मचारियों को कितना मिलेगा फायदा
इसका असर कर्मचारियों की सैलरी (UP employees’ salaries) पर भी देखने को मिल सकता है। जैसे की अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो 55 प्रतिशत DA पर उसे 9,900 रुपए मिलते थे । अब 58 प्रतिशत DA पर यह रकम 10,440 रुपए होगी । यानी देखा जाए तो कर्मचारियों को हर महीने 540 रुपए ज्यादा फायदा मिलेगा।
ठीक इसी तरह अगर किसी पेंशनर की बेसिक पेंशन (Basic pension of pensioner) 20,000 रुपए है, तो उससे तकरीबन 600 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। खासियत यह है कि ये बढ़ौतरी 7वें पे कमीशन की आखिरी DA बढ़ोतरी हो सकती है। इस कमीशन का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।
आठवें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट
बात करें 8वें पे कमीशन (8th CPC) की तो इसका ऐलान जनवरी 2025 में हो चुका है, लेकिन फिर भी आठवें वेतन आयोग के तत (Terms of Reference ), चेयरमैन और मेंबर्स की नियुक्ति नहीं की गई है। माना जा रहा है कि इस प्रक्रिया को लागू करने में तकरीबन 24 महीने लग सकते हैं । यानी नया सैलरी स्ट्रक्चर 2027 के आखिर या 2028 की शुरुआत में लागू किए जाने की संभावना है।
उम्मीद है कि 8वें पे कमीशन से कर्मचारियों की सैलरी (UP Employees Salary ) में बंपर बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। सरकार की इस तैयारी से तकरीबन 12 लाख कर्मचारियों को सीधा लाभ होगा। अगर सरकार DA बढ़ोतरी का ऐलान करती है तो दिवाली से ठीक पहले यह उनके लिए बड़ी सौगात हो सकती है।
