UP News : उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों के वेतन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से सैलरी में तगड़ी बढ़ोतरी होने वाली है। हाल ही में नए आंकड़े सामने आ गए हैं। यह भी अपडेट आ गया है कि उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों की सैलरी (Salary Hike UP) में बढ़ोतरी का ऐलान कब किया जाएगा। अब तक के आए आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में फिलहाल कर्मचारियों को जो सैलरी मिल रही है, उसमें 2000 का इजाफा होगा। हालांकि इसमें भी कुछ शर्त है।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कर्मचारियों के लिए लगातार कदम उठा रही है। कर्मचारियों के कल्याण के लिए अब कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की जाएगी।
कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी (Salary Hike UP) के साथ-साथ एरियर भी दिया जाएगा। योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से 1 जुलाई 2025 से इसको लागू कर दिया जाएगा।
हर साल दो बार किया जाता है संशोधन
कर्मचारियों की सैलरी (UP Salary Hike) में हर साल 2 बार संशोधन किया जाता है। पहला संशोधन जनवरी तो दूसरा संशोधन जुलाई से लागू होता है। इसकी घोषणा आम तौर पर दो-तीन महीने की देरी से की जाती है। जितनी देरी होती है उसके बदले में एरियर दिया जाता है।
कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों का आकलन किया जाता है। यह आंकड़े भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से जारी किए जाते हैं।
श्रम ब्यूरो इनको जारी करता है। श्रम ब्यूरो के इन आंकड़ों के आधार पर ही सैलरी में बढ़ोतरी (Salary Hike) तय होती है। अब तक के आए आंकड़ों के अनुसार कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी।
फिलहाल ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) का आंकड़ा जून में 145 अंक पर पहुंच गया है। इससे महंगाई दर 58% से ऊपर पहुंच गई है।
कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता
यूपी में कर्मचारियों को फिलहाल 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है। अप्रैल में योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से महंगाई भत्ते (UP DA Hike) में 2% के बढ़ोतरी की गई थी, उस समय कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था।
अब कर्मचारियों के लिए 3% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का अनुमान है। अगर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% हो जाएगा।
सैलरी में होगी बंपर बढ़ोतरी
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike UP) में बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी में भी बंपर बढ़ोतरी होगी। फिलहाल कर्मचारियों को 18000 रुपए न्यूनतम बेसिक सैलरी मिल रही है। अगर इसमें 3% महंगाई भत्ता बढ़ता है तो कर्मचारियों की सैलरी में 540 रुपए प्रति महीना का इजाफा होगा।
वहीं 2000 रुपये सैलरी उन कर्मचारियों की बढ़ेगी, जिस कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹50000 पर प्रति महीना है। उसकी सैलरी में ₹2000 प्रति महीने का इजाफा होगा। यानी कि कर्मचारियों के लिए बेसिक सैलरी की महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लागू करवाएगी।
कब किया जाएगा ऐलान
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike) का ऐलान जल्द किया जा सकता है। फिलहाल कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2025 से मिल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के तुरंत बाद महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर देगी। इसकी घोषणा अगस्त के आखिर या सितंबर की शुरुआत में होने की उम्मीद है। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से तगड़ा लाभ होगा।