UP News : यूपी में नए-नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। अब प्रदेश में जल्द ही नए एक्सप्रेसवे की सौगात दी जाने वाली है। प्रदेश में इन नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से प्रदेश का एक्सप्रेसवे का नेटवर्क 1500 किलोमीटर से ज्यादा का होगा। एक्सप्रेसवे (UP News ) का उद्देश्य तेज यातायात प्रदान करना है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं यूपी में बनने वाले इन नए एक्सप्रेसवे के बारे में।
यूपी देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे नेटवर्क बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। अब यूपी में जल्द ही कई नए एक्सप्रेसवे (New expressways in UP) बनाए जाने वाले हैं। यूपी में इन नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से राज्यों के साथ राज्य की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी। इससे आर्थिक विकास भी बढ़ावा मिलेगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस नए एक्सप्रेसवे के बारे में।
अगले 4 सालों में बनेंगे इतने एक्सप्रेसवे
बताया जा रहा है कि यूपी (UP Expressway Projects) में अब अगले चार साल में 11 ओर एक्सप्रेसवे जुड़ने वाले हैं। इन प्रोजेक्ट का निर्माण और संचालन उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPDA) द्वारा किया जाने वाला है। इन सड़कों के निर्माण के पूरा होते ही दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार जैसे पड़ोसी राज्यों से यूपी का संपर्क मजबूत हो सकेगा। इन नए एक्सप्रेसवे (up Expressway) के निर्माण से राज्य के पश्चिमी क्षेत्रों से पूर्वांचल तक की यात्रा सुगम हो सकेगी।
2027 तक बन जाएंगे इतने एक्सप्रेसवे
यूपीडा अधिकारियों का कहना है कि सभी एक्सप्रेसवे (UP Expressway News) की डीपीआर, भूमि अधिग्रहण, निर्माण की समय-सीमा निर्धारित कर ली गई है। योजना के मुताबिक, 2026 तक अब यूपी देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे नेटवर्क से सीधे तौर पर जुड़ जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को फर्रुखाबाद होते हुए एक नए लिंक एक्सप्रेसवे से कनेकट किया जाएगा, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण का प्रोसेस फरवरी 2026 तक पूरा हो सकता है।
वहीं, चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे को अगस्त 2027 तक पूरा करने का प्लान है। इसके साथ ही, राजधानी लखनऊ के बाहरी इलाके में जो लिंक एक्सप्रेसवे बन रहा है, वो आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) को सीधे तौर पर कनेकट किया जाएगा। अब इस एक्सप्रेसवे का अलाइनमेंट तय हो चुका है और फरवरी तक भूमि अधिग्रहध का काम शुरू हो जाएगा।
इतना लंबा होगा एक्सप्रेसवे का नेटवर्क
कार्ययोजना के तहत इस बार यूपी में फरवरी तक कई एक्सप्रेसवे (UP Expressway PRojects) को निर्मित कर लिया जाएगा। इन एक्सप्रेसवे में जेवर लिंक, झांसी लिंक, मेरठ-हरिद्वार, नोएडा-जेवर, चित्रकूट-रीवा, विंध्य एक्सप्रेसवे और विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का नाम शामिल है। सभी प्रस्तावित प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 1,500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है।
दरअसल, सरकार यूपी को एक औद्योगिक केंद्र में बदलने के मिशन पर कार्य कर रही है। बीते कुछ सालों में लखनऊ, आगरा, कानपुर और वाराणसी जैसे महानगरों के विकास के बाद, अब टियर-2 और टियर-3 शहरों को कनेक्ट करने पर गौर किया जा रहा है।
औद्योगिक गलियारे विकसित करने का प्लान
यूपी में नए एक्सप्रेसवे (UP new expressway) के साथ ही सरकार हर प्रमुख सड़क पर औद्योगिक गलियारे विकसित करने का प्लान कर रही है। बता दें कि ये गलियारे विनिर्माण, रसद और भंडारण केंद्र का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय रोजगार और निवेश के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बुंदेलखंड से लेकर पूर्वांचल और तराई क्षेत्र तक, इन्वेस्टमेंट के प्रस्ताव लगातार आ रहे हैं। बेहतर सड़क संपर्क स्थापित करने में यह महत्तवपूार् भूमिका निभाएगा।
