UP News : यूपी शहर के विकास को नई दिशा देने के लिए और इन्फ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। अब जल्द ही प्रदेश में नई टाउनशिप (UP New Township) बसाई जाने की योजना है। इसके लिए 21 गांवों का सर्वे किया गया है और अब फाइनल रिपोर्ट तैयार की जा रही है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से यूपी के विकास को नई रफ्तार देने के लिए कई प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। अब इसी बीच योगी सरकार (yogi government) ने प्रदेश में नई टाउनशिप बसाने का ऐलान किया है, जिसकी फाइनल रिपोर्ट जल्द ही तैयार कर ली जाएगी। इस नई टाउनशिप को बसाने के लिए अधिकारी कार्य में जुटे हुए हैं। खबर में जानिए कि ये नई टाउनिशप कहां बसाई जाएगी।
ग्रेटर नोएडा की तर्ज बसेगा नया शहर
योगी सरकार की ओर से प्रदेश में कहीं सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है तो कहीं उद्योग लगाए जा रहे हैं तो कहीं शहरों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की काशिश की जा रही है। अब योगी सरकार (yogi government) ने दिल्ली से सटे गाजियाबाद के विस्तार की रूपरेखा (Ghaziabad expansion plan) तैयार कर ली है। ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर अब राज्य सरकार गाजियाबाद के विस्तार की मेगा प्लानिंग में जूटी हुई है।
कौन सा होगा ये नया शहर
योगी सरकार (yogi government) की ओर से कुछ महीने पहले गाजियाबाद के विकास को नई रफ्तार देने के लिए ग्रेटर गाजियाबाद को बसाने की घोषणा की गई थी। अब निगम ने ग्रेटर गाजियाबाद के निर्माण के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जानकारी के अनुसार ग्रेटर गाजियाबाद (Greater Ghaziabad News) को बसाने के लिए नगर निगम और प्रशासन के साथ ही इससे जुड़े विभाग के अधिकारी तेजी से कार्य में जूटे हुए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जनसंख्या और अन्य पहलुओं पर गौर करते हुए नक्शा तैयार किया जाए। इसके साथ ही साथ ही रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी जारी किए है।
तैयार हुआ ग्रेटर गाजियाबाद का प्राथमिक नक्शा
निगम की ओर से इस कार्य में तेजी दिखाते हुए 21 गांवों का सर्वे करके रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है। अब निगम दोबारा फाइनल रिपोर्ट तैयार कर रही है। ग्रेटर गाजियाबाद (Greater Ghaziabad) को बसाने के लिए खोड़ा, कनावनी, लोनी और डासना नगर पंचायत के साथ ही मुरादनगर 21 गांवों को कनेक्ट करने का प्लान है। अभी तो इन सभी इलाको के नक्शे का मिलान किया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। अब रिपोर्ट को जिलाधिकारी के पास भेजा जाएगा, उसके बाद इसे शासन के पास भेजा जाएगा। शासन के पास से मंजूरी मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी
नगर आयुक्त का कहना है कि ग्रेटर गाजियाबाद (Greater Ghaziabad) का प्राथमिक नक्शा (Preliminary map of Greater Ghaziabad) तैयार हो गया है। हालांकि अभी इसे कुछ बदलाव की संभावना हैं। जैसे ही इसके लिए सभी विभागों की सहमति मिलती है, उसके बाद इसे शासन को भेजा जाएगा।
