UP News : उत्तर प्रदेश में लगातार शहर और जगहों के नाम पर परिवर्तन का काम देखने को मिल रहा है। यूपी में अब रेवले स्टेशनों के नाम बदले गए हैं। आधिकारिक तौर पर नामों के बदलाव की सूची आ गई है। 8 रेलवे स्टेशंस के नाम बदले गए हैं।
उत्तर प्रदेश में रेलवे स्टेशंस को रिनेम किया जा रहा है। प्रदेश के 8 स्टेशंस को अब अलग नाम से जाना जाएगा। उत्तर प्रदेश में केंद्रीय सरकार की ओर से इसपर फैसला लिया गया है। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।
Renamed Railway Stations List In UP
उत्तर प्रदेश में लखनऊ डिवीजन (Lucknow Division) के 8 रेलवे स्टेशनों का नाम बदला है। केंद्रीय रेल मंत्रालय की ओर से इसकी अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है। परंतु, प्रदेश के बहुत सारे लोगों को इस बात की अभी जानकारी नहीं है। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में कई रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए हैं। उत्तर रेलवे की ओर से जारी आदेश के नामों की पूरी लिस्ट भी आ गई है।
पुरानी है यह प्रथा
जगहों के नाम बदलने की प्रथा पहले से चली आ रही है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से देश में किसी स्थान/स्टेशन/संस्था का नाम बदला गया हे। बता दें कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने अपने अब तक कई स्थानों के नाम बदले है। करीब एक साल पहले अमेठी जिले के कुछ रेलवे स्टेशन के नाम बदले गए हैं। रेल मंत्रालय की ओर से ये फैसला लिया गया है। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महाराजा बिजली पासी रेलवे स्टेशन और फुरसतगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर तपेश्वरनाथ धाम किया गया है।
8 रेलवे स्टेशनों के नाम हुए चेंज
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में लखनऊ डिवीजन के अंतर्गत आने वाले आठ (Uttar Pradesh Railway Stations Name Change) रेलवे स्टेशनों के नामों को आधिकारिक रूप से बदल दिया गया है। साल 2018 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पं. दीन दयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन कर दिया गया था। उत्तर रेलवे की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कासिमपुर हॉल्ट रेलवे स्टेशन को अब जायस सिटी रेलवे स्टेशन, जायस को गुरु गोरखनाथ धाम, मिसरौली को मां कालिकन धाम और बानी को स्वामी परमहंस के नाम से जाना जाएगा।
सांसद ने की थी पहल
भाजपा की पूर्व सांसद अमेठी लोकसभा सीट से विजयी स्मृति ईरानी ने फरवरी महीने में गृह मंत्रालय को नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा था। इसे मार्च में मंजूरी मिली थी। लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के कारण इस प्रक्रिया में देरी हुई है।
जानें किस स्टेशन का क्या है नाम
पहले का नाम नया नाम
कासीमपुर हॉल्ट जायस सिटी
जायस गुरु गोरखनाथ धाम
बानी स्वामी परमहंस
मिसरौली माँ कालिकन धाम
निहालगढ़ महाराजा बिजली पासी
अकबरगंज माँ अहरवा भवानी धाम
वारिसगंज अमर शहीद भाले सुल्तान
फुरसतगंज तपेश्वरनाथ धाम
