UP DA Hike :उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी के साथ सैलरी में बढ़ौतरी का लाभ मिलेगा। इससे प्रदेश में 14 लाख कर्मचारियों को तगड़ा लाभ होगा।
उत्तर प्रदेश में सरकार की ओर से कर्मचारियों को दीवाली के बोनस के बाद अब महंगाई भत्ते का भी लाभ दिया जाएगा। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ने से सैलरी में भी तगड़ी बढ़ौतरी होगी।
कर्मचारियों की मनेगी डबल दिवाली
इस बार कर्मचारियों की दिवाली पर सैलरी बढ़ौतरी की डबल रोशनी होने वाली है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में इजाफे से पहले ही योगी आदित्यनाथ सरकारी (Yogi Govt) की ओर से बोनस दिया गया है। इससे सरकार पर अतिरिक्त पैसों का बोझ भी आएगा, लेकिन कर्मचारियों की जेब में पैसा जाने से अर्थव्यवस्था का पहिया भी घूमेगा।
केंद्र सरकार पहले ही कर चुकी एलान
महंगाई भत्ते (DA Hike Update) की बात करें तो केंद्र सरकार की ओर से पहले ही महंगाई भत्ते का एलान किया जा चुका है। केंद्र (Center Govt) के बाद अब राज्य सरकारों की बारी है। एक एक करके अलग अलग राज्य सरकार कर्मचारियों को महंगाई भत्ते और बकाया डीए एरियर का लाभ दे रही है। एक बार फिर से कर्मचारियों को बकाया डीए एरियर दिया जाएगा।
कर्मचारियों के लिए क्यों जरूरी है महंगाई भत्ता
महंगाई भत्ते (DA Hike Update) की बात करें तो यह एक तरह की संजीवनी है, जो कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से बचाती है। जैसे जैसे महंगाई बढ़ती है कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाता है। हर छह महीने में महंगाई भत्ते को संशोधित किया जाता है।
कितना हो जाएगा महंगाई भत्ता
उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों को फिलहाल 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के तहत सैलरी मिल रही है। यह 7वें वेतन आयोग के तहत अंतिम बढ़ौतरी होगी। इसके बाद कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का नया क्रम देखने को मिलेगा। कर्मचायों को फिलहाल 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। यूपी सरकार केंद्र की तर्ज पर महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर सकती है।
कितनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी
कर्मचारियों की सैलरी (employees Salary Hike) में बढ़ौतरी उनकी बेसिक सैलरी के आधार पर होगी। मान लेते हैं किसी की बेसिक सैलरी एक लाख रुपये है तो उसकी सैलरी में 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ने से सैलरी में 3000 रुपये का इजाफा होगा।
