UP DA Hike :उत्तर प्रदेश में सरकार की ओर से कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA Hike Latest Update) की जल्द ही सौगात दी जाने वाली है। महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी होना संभव है। सैलरी में 1080 रुपये का इजाफा होने से उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को लाभ होगा।
उत्तर प्रदेश में सरकार की ओर से लगातार विकास के काम किए जा रहे हैं। अब कर्मचारियों के लिए भी सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया जाएगा। कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ौतरी होने वाली है। सैलरी बढ़ौतरी को लेकर फॉर्मूला सामने आ गया है। कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ता बढ़ने जा रहा है।
3 प्रतिशत बढ़ेगा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता
उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike UP) में 3 प्रतिशत का इजाफा होने वाला है। इससे वेतन में भी तगड़ी बढ़ौतरी होने वाली है। महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी तय हो गई है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते से केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
आ गए हैं महत्वपूर्ण आंकड़े
महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी (Latest DA Hike) वैसे तो कन्फर्म हो ही चुकी है। केंद्र सरकार ने इसको कन्फर्म कर दिया है। वहीं, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जुलाई 2024 में 410.976, अगस्त में 410.688, सितंबर में 412.704, अक्टूबर में 416.16, नवंबर महीने में भी 416.16, दिसंबर महीने में 413.856, जनवरी महीने में 2025 में 412.416, फरवरी में 411.264, मार्च महीने में 411.84, अप्रैल में 413.28 और मई में 414.72, जून में सूचकांक 417.60 अंक दर्ज किया गया है।
तीन फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतर तय
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike Update) महंगाई दर से भी कंफर्म हो रही है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार महंगाई दर 58.17% पर पहुंच रही है। ऐसे में पूर्णांक में महंगाई भत्ता देना होता है जो कि 58% नजदीकी पूर्णांक बनता है। इस हिसाब से उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा।
दिवाली से पहले किया जाएगा जरूरी एलान
उत्तर प्रदेश के 16 लाख कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (employees DA Hike) में बढ़ोतरी का इंतजार है। रिपोर्ट्स के अनुसार दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश के लोगों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ दिया जाएगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को जुलाई महीने से प्रभावी माना जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से अगस्त या सितंबर में इसकी घोषणा होती है। दशहरे से पहले केंद्र सरकार महंगाई भत्ते की घोषणा कर चुकी है। अब उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की बारी है।
इतनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी
उत्तर प्रदेश (UP News) में कर्मचारियों की सैलरी (employees Salary Hike) बढ़ोतरी उनकी बेसिक सैलरी पर निर्भर करती है। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 36000 रुपए प्रति महीना है तो उसकी सैलरी में 1080 रुपए प्रति महीना का इजाफा होगा। कर्मचारियों की पेंशन भी उनकी बेसिक पेंशन पर निर्भर करेगी। कर्मचारियों की बेसिक पेंशन जितनी होगी उसी के हिसाब से उनकी पेंशन में बढ़ोतरी की जाएगी।