UP Govt Employees : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने डीए (dearness allowance) में बढ़ौतरी कर कर्मचारियों की बल्ले बल्ले कर दी है। सरकार के इस कदम से पेंशनर्स को भी तगड़ा फायदा हुआ है। आइये जानते हैं प्रदेश में कितने प्रतिशत बढ़ाया गया है डीए।
उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा अपडेट आया है। उनके लिए राहत भरी खबर यह है कि अब प्रदेश सरकार (UP Govt) ने कर्मचारियों के डीए में तगड़ी बढ़ौतरी की है।
सरकार के इस कदम ही हर तरफ सराहना की जा रही है। कर्मचारी और पेंशनर्स यूपी की योगी सरकार का यह बड़ा तोहफा बता रहे हैं। वहीं, इस डीए बढ़ौतरी (DA Hike July 2025) के बाद सीएम योगी (CM yogi) ने कहा कि आगे भी कर्मचारियों के हित के लिए सरकार की ओर से अहम कदम उठाए जाएंगे।
इतने प्रतिशत बढ़ा डीए
उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के डीए (UP DA News) में प्रदेश सरकार ने 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी पिछले दिनों ही की थी। इसके बाद प्रदेश के कर्मचारियों का डीए 53 से 55 प्रतिशत हो गया है। अब अगली डीए बढ़ौतरी (DA Hike in UP) की तैयारी की जा रही है।
केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर बढ़ा डीए
इस समय केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) को भी 55 प्रतिशत डीए ही मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में भी यह समान रूप से लागू है। पिछली छमाही के लिए यानी जनवरी 2025 से लेकर जून 2025 तक केंद्र सरकार ने भी 2 प्रतिशत डीए (dearness allowance hike) बढ़ाया था, इतनी की बढ़ौतरी यूपी के कर्मचारियों को मिली है।
पेंशनर्स को भी मिला फायदा
उत्तर प्रदेश में करीब 12 लाख सरकारी कर्मचारी और 16 लाख पेंशनर्स हैं। इन सभी को डीए व डीआर (derness relief) बढ़ौतरी का फायदा मिला है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों का डीए बढ़ाने के साथ ही यूपी के पेंशनर्स के डीआर (DR hike) में भी बढ़ौतरी की है। इस तरह से राज्य कर्मचारियों व पेंशनर्स दोनों को इसका लाभ मिला है।
अब आगे इतनी की जाएगी डीए में बढ़ौतरी
अब उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार जितना डीए (UP DA news) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बढ़ाएगी, यूपी में भी उतना ही बढ़ेगा। AICPI के आंकड़ों के अनुसार तो माना जा रहा है केंद्र सरकार (center govt) केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी कर सकती है।
अगर ऐसा होता है तो यूपी में भी तीन प्रतिशत डीए (DA latest update) बढ़ सकता है। ऐसे में आशा है कि केंद्रीय कर्मचारियों व यूपी के कर्मचारियों का डीए (UP me DA kab bhdega) बढ़कर 58 प्रतिशत तक हो सकता है।