DA Hike in UP :उत्तर प्रदेश के 16 लाख कर्मचारियों को योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। 16 लाख कर्मचारियों की सैलरी में सीधा इजाफा उत्तर प्रदेश में होने जा रहा है। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से यह लाभ होगा। कर्मचारियों की सैलरी में इस बार अच्छा खासा इजाफा होने वाला है।
उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों को फिलहाल 1 जनवरी 2025 से लागू किया गया महंगाई भत्ता मिल रहा है। कर्मचारियों के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार एक और कदम उठाने जा रही है। जल्द ही कर्मचारियों को 1 जनवरी 2025 से मिलने वाले महंगाई भत्ते की जगह 1 जुलाई 2025 से संशोधित महंगाई भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा।
योगी सरकार देगी बड़ा तोहफा
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार एक बार फिर अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने वाली है। उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी होने जा रही है।
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से 16 लाख सरकारी कर्मचारियों को सीधा-सीधा लाभ होगा। पेंशनर्स को भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का बहुत लाभ होगा।
1 जुलाई 2025 से बढ़ाया जाएगा महंगाई भत्ता
कर्मचारियों का जो महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाया जाएगा वह 1 जुलाई 2025 से मान्य होगा। सरकार की ओर से साल में दो बार महंगाई भत्ते को संशोधित किया जाता है। इस साल की यह दूसरी बढ़ोतरी होगी। अब तक कर्मचारियों को सालाना 55% महंगाई भत्ता मिलता आ रहा है।
कितनी हो जाएगी बढ़ोतरी
केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर राज्य सरकार के कर्मचारियों (UP Employees DA Hike) के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाएगी। केंद्र के जो आंकड़े आ रहे हैं, उनके अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी होगी।
अगर 4% की बढ़ोतरी हो जाती है तो कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 59% पर पहुंच जाएगा। हालांकि, पिछली बार मात्र 2% की बढ़ोतरी हुई थी, जिससे कर्मचारियों को काफी नुकसान हुआ था।
इन कर्मचारियों को होगा बढ़ोतरी का फायदा
उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) के तहत सैलरी दी जाती है। अब महंगाई भत्ते में 7वें वेतन आयोग का अंतिम संशोधन किया जा रहा है।
इस फैसले से राज्य के सरकारी कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों और शहरी स्थानीय निकायों के नियमित पर आधारित कर्मचारियों और यूजीसी वेतन मान के कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा।
राज्य सरकार पर आएगा बोझ
कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike UP) बढ़ने में राज्य सरकार पर भी कई करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। राज्य सरकार इसके लिए पहले से ही कमर कस रही है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि रक्षाबंधन से पहले केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर देगी। इसके बाद राज्य सरकार भी जल्द महंगाई भत्ते को संशोधित करके लागू कर देगी।
इतनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी
कर्मचारियों की सैलरी (Salary Hike UP) बढ़ोतरी उनकी बेसिक सैलरी पर निर्भर करती है। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 20000 रुपये प्रति महीना है तो उसकी सैलरी में महंगाई भत्ता 59% होगा।
यानी कि कर्मचारियों को 11800 रुपये महंगाई भत्ते के मिलेंगे। यानी कि कर्मचारियों की सैलरी में 800 रुपये प्रति महीना का इजाफा हो जाएगा। सालाना बढ़ोतरी की बात करें तो 9600 की बढ़ोतरी होगी।