उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों-पेंशनभोगियों के लिए नयी खुशखबरी निकालकर सामने आ गई है ! दिवाली से पहले 2 तोहफे मिलने वाले है ! खबर यह है कि उत्तर प्रदेश राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार दिवाली से पहले कर्मचारियों पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3% की वृद्धि करने वाली है !
वही बोनस का भी लाभ दिया जाएगा ! महंगाई भत्ता और बोनस को लेकर वित्त विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है ! संभावना जताई जा रही है कि दिवाली से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक में इन दोनों प्रस्तावों को लाकर हरी झंडी दी जा सकती है !
इससे उत्तर प्रदेश राज्य के करीब 20 लाख कर्मचारियों और 8 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा ! अनुमान है कि महंगाई भत्ता और बोनस से उत्तर प्रदेश सरकार के ऊपर 3 हजार करोड़ रुपये का भार पड़ेगा !
Dearness Allowance – महंगाई भत्ता 3% बढ़ेगा साथ में एरियर भी मिलेगा
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों पेंशनरों के महंगाई भत्ता में 3 फीसदी की वृद्धि करेगी ! जिसके बाद महंगाई भत्ता 50 से बढ़कर 53 फीसदी पहुंच जाएगा ! नई दरें जुलाई 2024 से लागू होंगी ऐसे में जुलाई से सितंबर तक का एरियर भी मिलेगा ! खबर तो ये भी है कि अक्टूबर की सैलरी नवंबर के बजाय दिवाली को देखते हुए अक्टूबर अंत तक भेजी जा सकती है !
DA Hike – दिवाली से पहले बोनस का लाभ
महंगाई भत्ता के अलावा दिवाली से पहले ही राज्य कर्मचारियों को बोनस का भी लाभ मिलेगा ! इसे लेकर वित्त विभाग ने पत्रावली तैयार कर ली है ! जिसे जल्द ही सीएम योगी के पास भेजा जाएगा ! यहां से मंजूरी के बाद महंगाई भत्ता राज्य सरकार इस संबंध में आदेश जारी करेगी !
अनुमान है कि पिछले साल की तरह इस बार भी कर्मचारियों को अधिकतम सात हजार रुपये तक का बोनस दिया जाएगा ! इस बोनस का लाभ राज्य कर्मचारियों के साथ दैनिक वेतनभोगी और वर्कचार्ज के कर्मचारियों को भी मिलेगा ! इससे 14.82 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे ! इसके लिए सरकार के खाते पर करीब 1025 करोड़ रुपये से अधिक का व्यय पड़ेगा !
Dearness Allowance – वर्दी भत्ते में भी 3 गुना वृद्धि संभव
महंगाई भत्ता बोनस के अलावा पुलिसकर्मियों को भी 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर तोहफा मिलने की उम्मीद है ! खबर यह है कि योगी सरकार पुलिसकर्मियों के वर्दी भत्ते में तीन गुना वृद्धि कर सकती है ! इससे पुलिस के नॉन गजेटेड 3 लाख 30 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा ! वर्तमान में इन पुलिस बल में तैनात कर्मियों को प्रत्येक पांच वर्ष में 7500 रुपये वर्दी भत्ता मिलता है !
अब इसे बढ़ाकर 22 हजार रुपये करने का प्रस्ताव है ! मुख्य आरक्षी, आरक्षी एवं समतुल्य पदों पर तैनात कर्मियों को प्रत्येक वर्ष दिया जाने वाला 3000 रुपये का भत्ता मिलता है ! जिसे 6000 रुपये करने का प्रस्ताव है ! सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को हर वर्ष दिया जाने वाला 2200 रुपये का भत्ता बढ़ाकर 3500 रुपये होने की उम्मीद है !
