DA Hike UP : उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों का एक बार फिर से जैकपोट लगने वाला है। कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होने वाली है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जल्द इसकी घोषणा की जाएगी। हाल ही में एक रिपोर्ट आई है, जिसके अनुसार पता चल रहा है कि कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ता कितना बढ़ जाएगा। यह भी पता चल रहा है कि सैलरी कितनी बढ़ेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार के 16 लाख कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी आने वाली है। सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा खासा इजाफा होने वाला है। एक तरफ सरकार की ओर से जीएसटी (GST) की दरों को कम करके हर वर्ग को फायदा पहुंचाया गया है, दूसरी तरफ सैलरी में भी तगड़ी बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों की सैलरी काफी बढ़ जाएगी। इससे कर्मचारियों का फायदा बढ़ेगा। सरकार की ओर से इसको लेकर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े आए सामने
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) महत्वपूर्ण है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के 12 महीने के आंकड़े सामने आ चुके हैं। 12 महीने के औसत आंकड़ों के आधार पर ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाएगी। प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को लाभ होगा।
हर साल 2 बार संशोधित होता है महंगाई भत्ता
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हर साल दो बार संशोधन (UP DA Revision) किया जाता है। पहला संशोधन जनवरी से लागू होता है तो दूसरा संशोधन 1 जुलाई से लागू किया जाता है। फिलहाल कर्मचारियों को 1 जनवरी 2025 से संशोधित महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। जल्द ही 1 जुलाई 2025 से संशोधित महंगाई भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा।
क्या कहते हैं अब तक के आंकड़े
अब तक के आंकड़ों के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि कर्मचारियों की सैलरी (Employees Salary hike) में पक्के तौर पर 3% महंगाई भत्ता बढ़ेगा। पिछली बार सरकार की ओर से 2% महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था, जिससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को निराशा भी हुई थी, लेकिन इस बार कर्मचारियों के लिए तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।
सैलरी में होगा तगड़ा इजाफा
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी (UP Employees Salary Hike) में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से तगड़ा इजाफा होगा। अगर 3% महंगाई भत्ता बढ़ता है तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 58% हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में उनकी बेसिक सैलरी के अनुसार ही बढ़ोतरी होगी। अगर किसी कर्मचारी की सैलरी 50000 प्रति महीना है तो उसके 1500 रुपये प्रति महीना बढ़ जाएंगे। सालाना बढ़ोतरी की बात करें तो 18000 रुपए की बढ़ोतरी प्रतिवर्ष होगी।
कब की जाएगी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike Update) की घोषणा केंद्र सरकार के तुरंत बाद की जाएगी। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार केंद्र सरकार के हर फैसले को शीघ्रता से लागू करती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दिवाली से पहले केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर देगी। इसके तुरंत बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर देगी।