UP Employees : कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी। दरअसल आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को बड़ा उपहार दिया है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने का निर्णय लिया है। यह बोनस वित्त विभाग के आदेश पर जारी किया गया है… जिसके चलते कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर है-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को बड़ा उपहार दिया है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने इसे कर्मचारियों के परिश्रम और निष्ठा के प्रति राज्य सरकार की सराहना बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों (government employees) की भूमिका महत्वपूर्ण है, और सरकार उनके कल्याण के लिए हर स्तर पर प्रतिबद्ध है।
राज्य सरकार ने कर्मचारियों के लिए उत्पादकता असम्बद्ध बोनस (Productivity Linked Bonus) की घोषणा की है। यह बोनस वित्त विभाग के आदेश पर जारी किया गया है। बोनस का आगणन ₹7,000 की अधिकतम मासिक परिलब्धियों के आधार पर 30 दिनों की परिलब्धियों के बराबर होगा। इस निर्णय से प्रत्येक पात्र कर्मचारी को ₹6,908 का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली से पहले यह आर्थिक लाभ कर्मचारियों के परिवारों के लिए आनंद और उत्साह लेकर आएगा तथा शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
यह निर्णय राज्य सरकार के लगभग 14.82 लाख कर्मचारियों को लाभ पहुंचाएगा। इस पर कुल व्यय लगभग ₹1,022 करोड़ आएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पात्र कर्मचारियों को बोनस का भुगतान (Payment of bonuses to employees) समय पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे आगामी पर्व को खुशी और उल्लास के साथ मना सकें।
राज्य सरकार द्वारा अनुमन्य बोनस के दायरे में वे पूर्णकालिक अराजपत्रित कार्मिक शामिल हैं जिनके पद का वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 (₹47,600- ₹1,51,100) तक है (सादृश्य ग्रेड वेतन ₹4,800 तक)।
इसमें राज्य कर्मचारी, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारी, राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी (daily wage workers) सम्मिलित हैं। बता दें कि भारत सरकार द्वारा भी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बीते 29 सितम्बर, 2025 द्वारा बोनस प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।