UP Employees Salary :उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारियों की सैलरी में 40 से 50 प्रतिशत का इजाफा (Salary Hike) होने वाला है। 40 से 50 प्रतिशत सैलरी बढ़ौतरी से कर्मचारियों को तगड़ा लाभ होगा। कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी से पहले सैलरी बढ़ौतरी का नया गुणा गणित आ गया है।
उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों को सैलरी में इजाफे का लाभ मिलने जा रहा है। कर्मचारियों की सैलरी में थोड़ा बहुत नहीं, मोटा इजाफा होगा।
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के साथ साथ पेंशनर्स को भी सैलरी (UP Salary Hike) में बढ़ौतरी का लाभ मिलेगा। 40 से 50 प्रतिशत सैलरी बढ़ाने में सरकार पर भी वित्तिय बोझ आएगा। कर्मचारियों के लिए सरकार ने वित्त को लेकर चर्चाएं शुरू कर दी है।
इतने कर्मचारियों को होगा लाभ
सैलरी में बढ़ौतरी लागू करने से उत्तर प्रदेश सरकार के करीब 12 लाख कर्मचारियों और करीब 04 लाख पेंशनभोगियों (Pensioners) को लाभ होगा। यूपी के लाखों कर्मचारी इस बढ़ौतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कर्मचारियों के लिए सैलरी (UP Employees Salary Hike) में इतनी बढ़ौतरी काफी लाभकारी रहेगी। फिलहाल कर्मचारियों को जो सैलरी मिल रही है, कर्मचारियों को वह कम महसूश हो रही है।
कब से लागू होगी बढ़ौतरी
कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी 1 जनवरी 2026 से लागू हो जाने की उम्मीद है। दरअसल यह बढ़ौतरी 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) के तहत होगी। इसके लागू होने से कर्मचारियों को तगड़ा लाभ मिलेगा। अभी इसके बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कुछ ही दिनों में इसकी फाइनल तस्वीर भी साफ हो जाएगी।
7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशें 2025 के अंत तक खत्म हो जाएगी। इसका सैलरी स्ट्रक्चर कर्मचारियों के लिए बहुत मायने रखता है।
40 से 50 प्रतिशत होगी सैलरी में बढ़ौतरी
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी फिटमेंट फैक्टर के तहत होगी। फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Salary) 2.28 से 2.86 तक रह सकता है। इस अनुसार कर्मचारियों की सैलरी में 40 से 50 प्रतिशत की बढ़ौतरी हो जाएगी।
कर्मचारियों की सैलरी में इतना इजाफा होना काफी फायदे वाला होगा। कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स को भी काफी लाभ होगा।
बेसिक सैलरी में कितनी होगी बढ़ौतरी
कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) 2.86 रह सकता है। इतने फिटमेंट फैक्टर से कर्मचारियों की सैलरी में 186% की बढ़ौतरी हो सकती है।
इससे कर्मचारियों की 18000 रुपये से बढ़कर न्यूनतम बेसिक सैलरी 51,480 रुपये और पेंशन 25,740 रुपये तक बढ़ जाएगी। वहीं, अगर कर्मचारियों की सैलरी 2.28 के बीच होती है तो यह वेतन 18000 रुपये से बढ़कर 46,260 रुपये तक हो सकता है।
कैसे तय होता है फिटमेंट फैक्टर
फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) तय करते समय सरकार आर्थिक स्थिति, महंगाई दर और कर्मचारियों की जरूरतों को ध्यान में रखती है। 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) का कार्यकाल  साल 2026 में खत्म हो जाएगा। यह लागू भी 2026 में ही हो सकता है। 31 दिसंबर 2025 तक मौजूदा वेतन आयोग के 10 साल पूरे हो जाएंगे। 

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		