Gold Price UP : सोने की कीमतों में इस उथल-पुथल मची हुई है। देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में सोने के दाम एक बार फिर गिर गए हैं। अलग-अलग शहरों में दाम अलग-अलग हो गए हैं। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के किस शहर में सोने की क्या कीमत चल रही है।
सोना एक कीमती धातु है। जिसका दाम रोजाना ही घटता और बढ़ता रहता है। इस साल सोने ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। सोने की कीमत 1 लाख के पार जा चुकी है।
अब सोने में एक बार फिर से गिरावट (Gold Rate Fall) दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सोने की चमक फिकी पड़ गई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से वाराणसी तक सोने की दामों में गिरावट में देखने को मिली है।
क्यों गिर रहे सोने के दाम
सोने के दाम (Gold Rate Down) गिरने की वजह अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ को माना जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर टैरिफ लगाया गया है।
इसके बाद सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इससे बाजार में हलचल हुई है और निवेशकों ने सोने की बजाय भारतीय बाजार पर ही भरोसा रखा है। इससे सोने की कीमतों में गिरावट ही दर्ज की जा रही है।
1800 रुपए गिरे दाम
उत्तर प्रदेश (UP Gold Rate) में पिछले 4 दिन में सोना 1800 रुपए सस्ता हो चुका है। प्रति 10 ग्राम पर 1800 रुपए की गिरावट एक बड़ी गिरावट है। वाराणसी सराफा बाजार एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी के अनुसार बीते दिनों से सोने की कीमतें गिरती आ रही है। बाजार में उथल-पुथल के बीच खरीदार भी थोड़ी कम है।
मांगलिक कार्यों पर है रोक
देश में फिलहाल मांगलिक कार्यों पर रोक लगी हुई है। नवंबर तक मांगलिक कार्य जैसे शादी विवाह के लिए सोना (gold) नहीं खरीदा जा रहा है। जिस वजह से सोने की कीमतें ज्यादा गिर रही है। हालांकि कुछ दिन पहले सोना एक लाख को क्रॉस कर गया था।
कहां कितने गिरे दाम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोने की कीमत (Gold Rate in Lucknow) ₹70 प्रति 10 ग्राम टूट गई है। वाराणसी में भी सोने की कीमत (Gold Rate in Varansi) काफी गिरी है। वाराणसी के सराफा बाजार के अनुसार ₹50 प्रति 10 ग्राम सोना सस्ता हुआ है। इसके अलावा कानपुर, एटा, कासगंज, नोएडा में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में भी सोना काफी नीचे आया है।
क्या रह गई सोने की कीमत
सोने की कीमत (Gold Price Update) की बात करें तो 14 अगस्त को वाराणसी के सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 101500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। जबकि 22 कैरेट सोना भी ₹50 लुढ़ककर 93050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। सोना गिरावट के बाद भी 1 लाख के ऊपर बना हुआ है। ( 14 august gold price )
चांदी का क्या चल रहा है दाम
सोने के साथ-साथ चांदी भी स्थिर हो गई है। चांदी की कीमतों (Silver Price) में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश में बाजार खुलने पर चांदी की कीमत 115000 रुपये प्रति किलो थी। 13 अगस्त को भी चांदी का यही भाव था। इससे पहले मंगलवार को चांदी में ₹2000 की गिरावट दर्ज की गई थी।