Gold Price today : सोने की कीमतों में काफी दिनों से ही रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। इसके रेट आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अब सोने की कीमतें नए शिखर पर जा पहुंची है। उत्तर प्रदेश में सोने के भाव में जबरदस्त उछाल आया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि यूपी में सोने के लेटेस्ट रेट (UP Gold Rate) क्या चल रहे हैं।
सोने की बढ़ती कीमतों ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। पिछले आठ नौ महीना से सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। जनवरी महीने में 75000 प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 100000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जा पहुंचा है। सोने की कीमतें (UP Gold Prices) आए दिन रिकॉर्ड बनाती जा रही हैं और आज यूपी में सोने की कीमतों ने लंबी चलांग लगाई है।
त्योहारों का सीजन चल रहा है और ऐसे में अगर आप दिवाली से पहले सोने (Sone Ke Rate) की आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो एक बार मार्केट जाने से पहले सोने चांदी की लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
यूपी में लगातार महंगा हो रहा सोना
यूपी (Gold Prices In Up) के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत कई अन्य शहरों में आज यानी 8 अक्टूबर 2025 को सर्राफा बाजार में 18 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में उछाल आया है। सोना अब महंगा होकर साथ में आसमान पर जा पहुंचा है। सोने की कीमतें (Gold Prices Hike) इतनी ज्यादा महंगी हो गई है कि आज आम आदमी के लिए एक तोला सोना खरीदना भी काफी मुश्किल हो गया है।
जानिए कहां कितने चल रहे भाव
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट
दिल्ली में सोने के भाव 1,22,070 1,12,000
मुंबई में सोने के भाव 1,22,020 1,11,850
चेन्नई में सोने के भाव 1,22,180 1,12,000
कोलकाता में सोने के भाव 1,22,020 1,11,850
जयपुर में सोने के भाव 1,22,070 1,12,000
लखनऊ में सोने के भाव 1,22,070 1,12,000
चंडीगढ़ में सोने के भाव 1,22,070 1,12,000
भोपाल में सोने के भाव 1,22,070 1,11,900
अहमदाबाद में सोने के भाव1,22,070 1,11,900
हैदराबाद में सोने के भाव 1,22,020 1,11,850
यूपी में शुद्ध सोने के भाव
यूपी (UP Me Sone Ke Rate) में आज 8 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना महंगा होकर 120930 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 110860 ग्राम बिक रहा है। वही 18 कैरेट सोना 90740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बात करें चांदी की तो चांदी की कीमतें आज 8 अक्टूबर को 156100 सो रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
