Gold Rate : सोने और चांदी के भाव में पिछले काफी दिनों से जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोना आए दिन नए नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश में दोनों कीमती (Gold Price Today) धातुओं में तगड़ा उछाल आया है। चलिए जानते हैं 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट।
सोने और चांदी की कीमत रॉकेट की स्पीड से दौड़ रही हैं। साल की शुरुआत से ही दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिल रही है। जनवरी 2025 में 75,000 मिलने वाला सोना (Today Gold Price) अब 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी ऊपर बिक रहा है। इस साल में सोना लगभग 35,000 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी (Silver price hike) का सिलसिला अभी रुक नहीं रहा है। आज एक बार फिर सोने और चांदी कीमतों में तेजी आई है।
आज इस रेट मिल रहा है सोना-
उत्तर प्रदेश के सराफा बाजार में आज सुबह से ही सोने और चांदी कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। यूपी के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, (Kanpur gold rate) वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 3 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,15,290 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी जबकि आज सोने में तेजी आई है।
22 और 18 कैरेट सोने का रेट-
आज यानी 4 अक्टूबर 2025 को 22 और 18 कैरेट सोना महंगा हुआ है। 22 कैरेट सोने की कीमत (22K Gold Price) 19,800 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। वहीं चांदी की कीमतों की बात करें तो 1 लाख 63 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है।
आने वाले दिनों में सोने के दाम-
एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोना लगातार महंगा होता जा रहा है। इस बढ़ोतरी के पीछे महत्वपूर्ण कारण है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चित का माहौल बनने से सोने की कीमतों (Sone ki kemat) में सपोर्ट मिल रहा है। वहीं अब निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने व चांदी में जमकर पैसा लगा रहे हैं, जिसकी वजह से सोने और चांदी के रेट आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अनुमान है कि इस साल के अंत तक सोना (gold rate) 1,50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
