UP Gold Silver Price : अब कुछ ही दिनों में शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने वाला है और अब इस अब वेडिंग सीजन में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अब इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। अगर आप भी इन दिनों सोने (UP Gold Rate ) में इन्वेस्ट करने का प्लान कर रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि यूपी के सर्राफा बाजार में सोने के रेट क्या चल रहे हैं।
फेस्टिव सीजन खत्म हो गया है और फेस्टिव सीजन के बाद अब वेडिंग सीजन की शुरुआत हो रही है और इस वेडिंग सीजन में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। बीते कुछ महीनो के ताबड़तोड़ उछाल के बाद अब शादियों के सीजन से पहले सोने की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। ऐसे में सोना खरीददारो के पास सस्ते में सोना (UP Gold Silver Price ) खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। आइए खबर में जानते हैं कि सोने के रेट क्या चल रहे हैं।
कहां कितने कम हुए सोने के रेट
सोने की कीमतों (Sone Ke Rate) में इस ताबड़तोड़ गिरावट के बाद वाराणसी, लखनऊ और मेरठ के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 700 से 880 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, जबकि यहां पर 22 कैरेट सोना भी 750 रुपये कम हुआ है। वहीं, दूसरी ओर चांदी 1,000 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 1,52,000 प्रति किलो पर आ गई है।
वाराणसी में बेहद सस्ता हुआ सोना
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव (24 carat gold rates) में 880 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है, जिसके बाद यह गिरकर 1,21,730 प्रति 10 ग्राम पर बेची जा रही है। बीते दिनों इसका भाव 1,22,610 प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था। राजधानी लखनऊ में आज 30 अक्टूबर को सोने का भाव (Sone Ki Kimatein) 700 प्रति 10 ग्राम गिरकर 1,21,725 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मेरठ में इसकी कीमत 1,21,735 प्रति 10 ग्राम पर रही है।
कितने कम हुए गोल्ड के रेट
वाराणसी (varanasi gold rate) के सर्राफा बाजार में आज 30 अक्टूबर को 22 कैरेट सोने की कीमत में 750 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई है। सोने की कीमतों में गिरावट के बाद अब इसका भाव 1,11,600 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 29 अक्टूबर को यह 1,12,350 प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold rate) आज 30 अक्टूबर को 650 प्रति 10 ग्राम गिरकर 91,340 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
आगे क्या रहेंगे सोने के भाव
जहां चांदी में गिरावट देखी जा रही है। वहीं, दूसरी ओर चांदी की कीमत (Silver Prices) में उछाल देखा गया। सर्राफा बाजार खुलते ही चांदी के रेट 1,000 प्रति किलो बढ़कर 1,52,000 प्रति किलो पर आ गए हैं। बीते दिनों चांदी की कीमत 1,51,000 प्रति किलो पर बनी हुई थी। जानकारो का कहना है कि दिवाली के बाद से सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में सोने के भाव (Sone ke Rate) में और कमी देखने को मिल सकती है, जबकि चांदी में बदलाव देखने को मिलने वाला है।
