Aaj Ka mausam : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। अब गर्मी का सीजन खत्म हो गया है और सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम को ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। चलिए नीचे खबर में जानते हैं –
उत्तर प्रदेश का मौसम जल्द ही बदलने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने आने वाले मौसम को लेकर पू्र्वानुमान जारी किया है। बढ़ते तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है। अनुमान है अगले 3 से 4 दिनों बाद यहां अधिकतम तापमान (Up Tempreature) में कमी आएगी। वहीं, दिवाली पर भारी आतिशबाजी की वजह से गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में एयर क़्वालिटी इंडेक्स सामान्य से काफी ज्यादा रहा है। जिसके कारण कई जिलों में सुबह और दिन के वक्त कोहरा दिखाई देगा।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 23 अक्टूबर को यूपी (Up Ka Mausam) के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में हैं। इन जिलों में मौसम आज पूरे दिन सामान्य रहने की संभावना है। 24 अक्टूबर को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम विज्ञानिकों ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम –
IMD के अपडेट के अनुसार गुरुवार को लखनऊ (Lucknow ka Mausam) में सुबह के समय धूंध दिखाई देगी। दिन चढ़ने के साथ धूप खिलेगी और फिर धीरे धीरे आसमान साफ होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जो बुधवार की अपेक्षा 1 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा। वहीं बात नोएडा की करें तो आज वहां भी मौसम सामान्य बना रहेगा। हालांकि AQI बढ़ने से लोगों को जहरीली हवा में सांस लेना होगा. बात अधिकतम तापमान की करें तो यहां आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।
वाराणसी से मेरठ तक मौसम का हाल –
यूपी (UP Weather Update) के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में आज मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। गुरुवार को सहारनपुर, ललितपुर, अलीगढ़, कानपुर, वाराणसी, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, झांसी, अयोध्या, आगरा, मथुरा, महोबा, हमीरपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र,भदोही,जौनपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सुल्तानपुर,आजमगढ़, गोरखपुर, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, सहित अन्य जिलों में सुबह और शाम के वक्त मौसम सामान्य रहेगा. हालांकि दोपहर के समय धूप का तीखापन गर्मी का अहसास कराएगी.
