UP Ka Mausam :देशभर में मौसम काफी बदला हुआ सा है। कई शहरों में वर्तमान में मानसून की बारिश देखने को मिल रही है। वैसे तो पूरे देश भर में मानसून की दस्तक 28 जून से हो गई थी। इसके बाद से ही अलग-अलग शहरों में बारिश दर्ज (Rain alert) की जा रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश में भी मानसून की एंट्री हुए काफी समय हो गया है और इस दौरान कई बार यहां पर अच्छी बारिश देखने को मिली है। वहीं, अब एक बार फिर भारत मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताय गया है कि आने वाले समय में यहां पर मौसम कैसा रहने वाला है।
उत्तर प्रदेश में मानूसन के दौरान अब तक कई बार बारिश हुई है। इस बीच राजधानी लखनऊ में बीते दिनों बारिश हुई है। वहीं, अब भारत मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी वेदर अपडेट के मुताबिक आने वाले 5-6 दिनों तक यहां पर बारिश होने के आसार नहीं हैं। इस दौरान लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा और इस बीच तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है।
भारत मौसम विभाग की ओर से जारी लेटेस्ट वेदर (UP Ka Mausam July 2025) अपडेट के मुताबिक आगामी समय में मानसून ट्रफ लाइन के खिसकने के कारण उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं।
हालांकि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर रहने वाला है। वहीं, आईएमडी की ओर से उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में इस दौरान वज्रपात होने की आशंका है और विभाग की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है।
अचानक मौसम ने ली करवट 
 
बीते 2-3 दिनों से उत्तर प्रदेश (UP weather) में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। इस दौरान तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा है। धूप के चलते उमस का स्तर बढ़ गया, जिसकी वजह से गर्मी और ज्यादा हो गई है। बीते दिन यानी सोमवार की बात करें तो प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तापमान में तकरीबन 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
वहीं, इस बढ़त के बाद राजधानी लखनऊ में अधिकत तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है। वहीं, इस दौरान रात के तापमान में भी 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतर जिलों में होगी बारिश
 
आईएमडी (IMD) की ओर से बताया गया है कि आने वाले 5-6 दिनों में मध्य व पूर्वी उत्तर प्रदेशम के अधिकतर जिलों में बारिश (UP Ka Mausam July 2025) होने की कोई संभावना नहीं है। वहीं, ऐसे परिस्थितियों में यहां के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़त होने की संभावना है।
मानसून ट्रफ लाइन खिसक रही आगे
 
एक मीडिया रिर्पोट के अनुसार एक वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि मानसून (UP Ka Mausam July 2025) ट्रफ लाइन का पश्चिमी सिरा उत्तर की ओर खिसक रहा है।
ऐसे में इसका असर उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों पर देखने को मिलेगा। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, बरेली व इनके आसपास के क्षेत्रों में आने वाले दिनों में काफी तेज बारिश होने के आसार हैं।
यहां मानसून की रफ्तार रहेगी धीमी
 
भारत मौसम विभाग(kal ka mausam) की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के मुताबिक मध्य उत्तर प्रदेश के लखनऊ, अयोध्या, उन्नाव, अमेठी व इनके आसापस के जिलों के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़, बनारस व आसपास के क्षेत्रों में मानसून की रफ्तार आने वाले दिनों में काफी धीमी रहने वाली है। इस दौरान इन इलाकों में बस हल्की बूंदाबांदी की देखने को मिलने के आसार हैं।
आईएमडी के मुताबिक आज यानी मंगलवार को बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, झांसी, ललितपुर व इसके आसपास के जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
कल यहां होगी तेज बारिश
 
आईएमडी (IMD) की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार कल यानी बुधवार को बहराइच, लखीमपुर खीरी, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, शाहजहांपुर, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर व इनके आसपास के जिलों में जबरदस्त बारिश होने वाली है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में बादलों के गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		