IMD Weather : उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन कुछ जगहों पर अभी भी मानसून (UP Weather) एक्टिव है। हाल ही में मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। यूपी में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो सकता हे।
यूपी का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार यूपी में शनिवार से मौसम बदल जाएगा। इस दिन से उत्तर प्रदेश में हल्के बादल (UP Weather Forecast) छाए रहेंगे और इस दौरान हल्के अंधड़ के साथ झमाझम बरसात होगी। मौसम विभाग का कहना है कि ऐसा मौसम दो दिनों तक रह सकता है।
तेज हवाओं के साथ होगी बरसात –
उत्तर प्रदेश में बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी। इस सीजन सितंबर में अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है। तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। तेज धूप के साथ भीषण उमस (UP Ka mausam) का भी सामना करना पड़ रहा है। तापमान 35 डिग्री से ज्यादा चल रहा है। बुधवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक होकर 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम सामान्य रहा है। यह 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।
यूपी में बरसेंगे झमाझम बादल –
आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 85 रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 26 सितंबर तक तापमान स्थिर रह सकता है। इसके बाद दो दिनों तक दिन में एक दो बार धूल भरी आंधी चल सकती है।
IMD (IMD Weather Update) के मुताबिक, 29 सितंबर से आसमान साफ होगा। मौसम विभाग का कहना है कि जल्द यूपी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। शहरों में बादल छाए रहने की भी संभावना है, जो पूरे दिन ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है। ऐसा होने से प्रदेश में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
तापमान में आएगी गिरावट –
आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है। यूपी में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 21 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने बारिश (Rain alert) और बादल छाए रहने से शहर का तापमान गिरावट आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कई दिनों तक प्रदेश में मौसम सुहावना बना रहेगा।
28 सितंबर तक राज्य भर में गरज और तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं कई स्थानों पर मूसलाधार बरसात (Heavy rain alert) हो सकती है। हालांकि, सितंबर महीने के बाद बारिश पर पूरी तरह से ब्रेक लग जाएगा।