Weather Update : उत्तर प्रदेश में पिछले काफी समय से मौसम का हाल बदल रहा है। बता दें कि अब यहां पर बारिश के साथ ओले पड़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह से प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज किया जाएगा। इसको लेकर मसैसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है।
यूपी में अब ठंड की विदाई होनी शुरू हो गई है। अब यहां पर सर्दी की आखिरी बरसात होने वाली है। इसके बाद से ही प्रदेश में गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है।
गुलाबी ठंड की हुई विदाई-
उत्तर प्रदेश (UP Mausam Update) में अब गुलाबी ठंड के विदा होने के बीच काले बादलों की परेड नजर आने वाली है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आज यानी 19 फरवरी को यूपी के कई जिलों में मौसम का रूख पूरी तरह से बदलने वाला है। पश्चिमी संभाग के 19 जिलों में आकाश में काले बादलों के आवाजाही के बीच हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद लगाई जा रही है। गरज और चमक के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।
आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल-
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के एक्सपर्ट्स ने बताया है कि पिछले एक दशक में बुधवार को दिन में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, पीलीभील का तराई इलाका, अमरोहा, मेरठ (Meerut Weather), मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, अलीगढ़, हाथरस, मैनपुरी, फिरोजाबाद सहित कई जिलों में बादल छाए रहने वाले हैं। कुछ जिलों में दोपहर के समय हल्की बारिश होने की उम्मीद है। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, बलिया, बस्ती, अयोध्या, लखीमपुरखीरी, सुल्तानपुर जिलों में तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।
कल रहा मौसम का हाल-
इससे पहले मंगलवार को कई जिलों में सुबह से तेज धूप खिली थी। दोपहर में हवा चलती रही। तापमान के बारे में बात करें तो आगरा में न्यूनतम तापमान (UP temperature) 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है।
