UP me barish : उत्तर प्रदेश में मानसून में फिर से रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में एक बार फिर से झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा। 34 जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। अब तक मानसून का रिकॉर्ड (monsoon rain alert) देखे तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादा बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में मेरठ में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है।
उत्तर प्रदेश में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। 23 और 24 जुलाई के लिए ज्यादा तेज बारिश का अलर्ट नहीं था, उसके बावजूद पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिली।
दूसरी ओर नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है, जिससे प्रदेश में बाढ़ (flood alert) का खतरा बन रहा है। गंगा और यमुना का जलस्तर काफी हाई चलने लगा है।
मानसून की भारी बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग (IMD Rain Alert) में एक बार फिर से मानसून की भारी बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को कई जिलों में तेज बारिश हुई। पिछले दिनों में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान भी किया, लेकिन उसके बाद बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान (IMD rain latest alert) जारी किया गया है कि दो दिन तक गरज चमक के साथ तेज बारिश देखने को मिलेगी। इसका ज्यादा असर पश्चिम उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा।
बारिश को लेकर इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट (barish ka red alert) जारी किया गया है। इसमें मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर में तेज बारिश होने का अनुमान है। उनके आसपास के जिलों में भी तेज बारिश देखने को मिलेगी।
इसके साथ ही गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, रामपुर, बरेली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। तेज बारिश के प्रबल आसार बन रहे हैं।
क्या कहता है मौसम विभाग
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी (heavy rain alert) से भी भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में बहुत तेज बारिश हो सकती है। कई जिलों में हल्की बारिश भी होने की संभावना है।
कुल मिलाकर पूरे उत्तर प्रदेश में आने वाले चार से पांच दिन में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और कई इलाकों में जलभराव की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। लोग बारिश को लेकर सचेत रहें। इसके अलावा बिजली गिरने की भी आशंका बन रही है।
किसानों को हुआ बारिश का फायदा
मानसून में इस बार अच्छी बारिश (rain alert in UP) हुई है। देश भर में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश अधिकतर इलाकों में दर्ज की गई है। केवल 7 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में ही सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।
मानसून की अच्छी बारिश होने के कारण किसानों को बहुत लाभ हुआ है। किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। इस बार तो राजस्थान में भी बहुत तगड़ी बारिश हुई है।
