UP Ka Mausam : यूपी में तापमान लगातार गिरने से ठंड बढ़ रही है। प्रदेश में बीते दो दिनों से भीषण ठंड देखी जा रही है। अब यूपी के मौसम को लेकर आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले समय में यूपी (UP Weather Forecast) में पारा लुढ़कने से ठंड बढ़ने वाली है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि यूपी में मौसम कैसा बना रहने वाला है।
यूपी में मौसम एकदम सुहावना और ठंडा बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद यहां पर बारिश के चलते य ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के कई जिलों में अब तापमान में लगातार गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश (UP Ka Mausam) में शीतलहर चलने को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि अगले एक हफ्ते में यूपी में कैसा मौसम बना रहने वाला है।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
मौसम विभाग (IMD Winter Alert) का कहना है कि आज 12 नवंबर को यूपी में मौसम शुष्क बने रहने के आसार है। इस दौरान तापमान में लगातार गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है। आईएमडी का कहना है कि आज 12 नवंबर को प्रदेश में शीतलहर चलते के आसार है।
हालांकि इसके लिए आईएमडी ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। प्रदेश में अभी रात में भीषण ठंड पड़ रही है। प्रदेश में रात के समय में कई स्थानों पर तापमान 10 डिग्री के भी नीचे पहुंच गया है। इस वजह से यहां कई जिलों में लोगों को गर्म कपड़ों में भी ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है।
इन जिलों में जारी किया शीतलहर चलने का अलर्ट
वैसे तो बीते दिनों से ही प्रदेश(UP Ka Mausam ) के कई हिस्सों में हल्की हवाओं का दौर जारी है, जिनकी गति दिन के समय में थोड़ी बढ़ जाती है। इस वजह से अब दिन में धूप का असर भी कम होने लगा है और तेज हवाओं के साथ ही कोहरा और धुंध का असर भी अब कम होने लगा है, लेकिन फिर भी ठंड से दिन के समय कुछ राहत मिल रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि आज 12 नवंबर को शीतलहर चलने का अलर्ट (UP cold wave alert)जारी किया है, लेकिन आज मौसम के बदलाव के बाद बुधवार को शीतलहर का अलर्ट भी अब हटा दिया गया है।
न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग (IMD Winter Updates) का कहना है कि प्रदेश में कल 13 नवंबर को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, 14, 15, 16 और 17 नवंबर को भी प्रदेश के मौसम शुष्क बने रहने के आसार है। इस दौरान बारिश के कोई आसार नहीं है। हालांकि इस दौरान न्यूनतम तापमान (UP Ka Temprature) में गिरावट आने के आसार है।
