up me barish :उत्तर प्रदेश में इस साल लगातार भारी बारिश का दौर चल रहा है। आने वाले टाइम के लिए भी मौसम विभाग की ओर से सावधान किया गया है। उत्तर प्रदेश में इस बार बारिश आफत लेकर आ सकती है। बारिश में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश में कितनी बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून की अच्छी बारिश हो रही है। प्रदेश में भारी बारिश ने लोगों को परेशान कर रखा है। प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग की ओर से तेज हवाओं के साथ के बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अलग अलग जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज भी हुई बारिश
पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश (Heavy Rain) का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार चल रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर से तेज बारिश दर्ज की गई है। इसकी वजह से जगह-जगह पर जलभराव की स्थिति भी बनी है।
नदियों का जलस्तर बढ़ाए का परेशानी
उत्तर प्रदेश के साथ साथ पहाड़ी इलाकों में भी बारिश दर्ज (rain alert) की जा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में नदियों का जलस्तर भी बढ़ा है।
बारिश का सिलसिला अगले 24 घंटों में भी जारी रहेगा। प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट (orange alert for rain) जारी किया गया है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी परेशान करेंगी।
आज भी दर्ज की गई बारिश
उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को भी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी के अधिकतर हिस्सों में अनेक स्थानों पर बारिश होगी। पूर्वी यूपी के भी कुछ जिलों में अच्छी बारिश दर्ज (Heavy Rain Alert) की गई है।
उत्तर प्रदेश के ललितपुर, झांसी और महोबा में कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
गिर गया बारिश के कारण तापमान
उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश (barish ka alert) ने तापमान को गिरा दिया है। प्रदेश में आगे भी तापमान सामान्य रहेगा। मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है कि 20 जुलाई से एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में 23 जुलाई तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश होती रहेगी।
इन जिलों में है बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में कानपुर, इटावा, आगरा, जालौन, फिरोजाबाद, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, औरैया और मथुरा में कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है।
इस दौरान बिजली गिरने तेज हवा की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा यूपी के अलीगढ़, कन्नौज, बुलंदशहर, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, एटा, कासगंज. हाथरस, नोएडा में भी तेज बारिश (Heavy Rain Alert) हो सकती है।
यहां बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी
गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, कौशांबी, प्रयागराज, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, मीरजापुर, सोनभद्र में कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में वज्रपात का भी यलो अलर्ट (yellow alert) जारी कर दिया गया है।
यहां हल्की बारिश की संभावना
बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बहराइच, श्रावस्ती, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, वाराणसी, चंदौली, लखनऊ, कुशीनगर और महाराज में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश (rain alert UP) की बौछारें हो सकती हैं। यहां कोई अलर्ट नहीं दिया गया है।