Mausam Update : उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल लगातार बदल गया है। बता दें कि अब यहां पर मौसम का रूख पूरी तरह से बदलने वाला है। यहां पर बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट आएगी। खबर के माध्यम से जानिये आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा।
देशभर में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इसकी वजह से यहां के मौसम में बदलाव देखने को मिल जाएगा। यहां पर ठंड पड़ने की संभावना लगाई जा रही है क्योंकि बारिश होने की वजह से कुछ दिनों के लिए तापमान कम हो सकता है। हाल ही में मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि 24 फरवरी तक मौसम कैसा रहेगा। आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी।
मौसम में आया बदलाव-
यूपी के कई इलाकों में बुधवार दोपहर को मौसम में बदलाव दर्ज किया जा रहा है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी होती रही है। शाम को कई शहरों में एक साथ तेज और मध्यम स्तर की बारिश होती रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सर्दी के साथ गलन की वापसी भी हो गई है। शरीर पर गर्म कपड़े लौट आए है। मौसम विभाग (Weather Update) के मुताबिक हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार जताए जा रहे थे। सुबह से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है।
हल्की बारिश के आसार-
धूप देर से निकली है। वहीं हल्की सर्द हवाएं चलने लग गई है। दोपहर लगभग 2 बजे के लगभग सभी शहरों के कई हिस्सों में बूंदाबांदी के बाद हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। इसकी वजह से तापमान में अच्छी खासी कमी दर्ज की जा रही है। इसी दौरान मध्यम स्तर की सर्द हवाएं भी चलने लग गई है। इसके बाद शाम 7:30 बजे शहर भर में तेज बारिश दर्ज की जा रही है। लोग जहां के तहां रुक गए है।
तापमान में आई गिरावट-
यहां पर मंगलवार तक 32 डिग्री के आसपास तापमान चल रहा था, वहीं बारिश के बाद दिन का तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसका मतलब है कि कुल 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान (UP temperature) सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक होकर 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 96 दर्ज किया जा रहा है।
तापमान में दर्ज की जा रही है बढ़ौतरी-
मौसम विभाग (UP Mausam Update) के अनुसार गुरुवार से आसमान साफ रहने वाला है। सुबह से अच्छी धूप निकलेगी। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होने के आसार लगाये जा रहे हैं। 24 फरवरी तक दिन का तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है। हालांकि रात का तापमान 15 डिग्री तक जा सकता है। फिलहाल इस दौरान बारिश या अंधड़ जैसे बदलाव की उम्मीद नहीं लगाई जा रही है।
तापमान में गिरावट आने की वजह से हुई गर्मी-
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने बुधवार को अचानक करवट बदल ली है। सुबह से ही आसमान पर घने बादल छाए रहने वाले हैं, इसकी वजह से वातावरण में हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे हल्की धूप निकली है। हालांकि बादलों की आवाजाही दिनभर जारी रहने वाली है। इसके साथ ही में देर शाम कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। इससे ठंड का असर और बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था, इससे दिन में गर्मी का अहसास होने लग गया है।
यहां पर पहुंचा तापमान-
तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। शाम के समय बूंदाबांदी में वातावरण में ठंडक का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से क्षेत्र में बादल छाए रहने वाले हैं और हल्की बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। बारिश से सुबह शाम की ठंड फिर लौट आई है। वहीं, दिन में धूप खिलने की संभावना है।
