IMD Weather : उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम साफ बना हुआ है। अब बारिश का दौर पूरी तरह से बांद हो गया है। मौसम साफ होने की वजह से अब आए दिन तापमान कम होता जा रहा है और सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है। हाल ही मे मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने प्रदेश में अगले तीन दिन तक मौसम में बड़ा बदलाव आने की भविष्यवाणी की है। चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर भारत के राज्यों में अब मौसम का मिजाज बदला रहा है। बारिश का सिलसिला रूक गया है और मौसम साफ बना हुआ है। लेकिन कई दिनों से ही तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इससे ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार समय से पहले ही सर्दियों की शुरूआत होगी। यूपी से गुजरे कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) ने बारिश की फुहार तो बरसाई नहीं।
इसके असर से चार-पांच दिनों से पुरवा जरूर चलने लगी। जिसकी वजह से अब दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भविष्यवाणी की है कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ (Lucknow Mausam) में अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिसमें सुबह हल्का कोहरा और हल्की ठंड रहेगी।
बना चक्रवाती परिसंचरणों –
मौसम विभाग (Weather Update) ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और राज्य के आसपास बने दो चक्रवाती परिसंचरणों के साथ-साथ सतह स्तर पर आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभाव के कारण राज्य में न्यूनतम तापमान (UP Tempreature) सामान्य स्तर से ऊपर पहुंच गया था। गुरुवार को यह सामान्य से 1.7 अधिक 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास होने लगा है।
48 घंटों में बदलेगा मौसम –
मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा में नमी बढ़ी है। इसके साथ ही पछुआ कमजोर पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। ऐसे में पहाड़ों से होकर आ रही पछुआ से रात के तापमान में गिरावट होगी। 48 घंटों में रात के तापमान में 3 तक गिरावट दिख सकती है, दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
29 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विज्ञानिकों ने जानकारी देते हुए बताया है कि मौसम में फिर बदलाव के संकेत हैं। मध्य क्षोभमण्डल तक विस्तृत चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से शुक्रवार तक बंगाल की खाड़ी पर निम्नदाब बनने की उम्मीद है। यह पश्चिम-उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए मजबूत होगा। इसके बाद 29 अक्तूबर को वाराणसी समेत प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी हिस्सों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश (UP Rain Alert) हो सकती है। इसका प्रभाव पूर्वी यूपी के अन्य इलाकों में भी दिख सकता है। प्रदेश के इलाकों में बारिश होने से तेजी से ठंड बढ़ेगी।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		