UP News : उत्तर प्रदेश में इन तारीखों को बदलेगा मौसम, बारिश के साथ पड़ेंगे ओले !उत्तर प्रदेश में दिसंबर का मौसम आमतौर पर ठंडा होता है, उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में तापमान में काफी गिरावट हुई है। फिलहाल दिसंबर का महीना खत्म होने को है और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ठंडक बढ़ती जा रही है। इस समय, सुबह और रात के समय ठंड अधिक हो गई है। उत्तर प्रदेश में सुबह-सुबह धुंध की चादर ने सड़कों और रेलवे ट्रैक पर दृश्यता को कम कर दिया है, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस कारण से, सरकार और संबंधित विभागों ने यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।मौसम विभाग के मुताबिक, 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। खबरों के मुताबिक, 27 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थित आगरा और अगल-बगल के शहरों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरने की भी आशंका जताई है।
अतुल कुमार सिंह जो की आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक हैं उन्होंने इस विषय पर बताया है कि “27 और 28 दिसंबर को परिवर्तित मौसम के कारण प्रदेश में स्थित आगरा जिले में ठंडी हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका है।” आने वाले 48 घंटों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, प्रदेश में 27 और 28 दिसंबर को तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे और इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम में बदलाव होने के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है।
उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में तापमान की स्थिति कुछ इस प्रकार है:
1. लखनऊ: औसत तापमान 10-20 डिग्री सेल्सियस
2. कानपुर: औसत तापमान 9-19 डिग्री सेल्सियस
3. वाराणसी: औसत तापमान 11-21 डिग्री सेल्सियस
4. आगरा: औसत तापमान 8-18 डिग्री सेल्सियस
5. मेरठ: औसत तापमान 9-19 डिग्री सेल्सियस
6. अलीगढ़: औसत तापमान 8-18 डिग्री सेल्सियस
7. गोरखपुर: औसत तापमान 10-20 डिग्री सेल्सियस
8. झांसी: औसत तापमान 9-19 डिग्री सेल्सियस
9. सहारनपुर: औसत तापमान 8-18 डिग्री सेल्सियस
10. बरेली: औसत तापमान 9-19 डिग्री सेल्सियस