UP News : विद्यालयों का पठन पाठन कैसे सुधरे, जब शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक बिना बताए अनुपस्थिति रहते हैं। यूपी के बाराबंकी जिले में विद्यालय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। वहीं गायब शिक्षकों पर गाज गिरने वाली है। शिक्षा विभाग की तरफ से सभी शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।
लापरवाही की मार झेल रहे बच्चे
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा गुरुवार को जिले में विद्यालयों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा जिले के 91 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 29 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। जिनका एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी की गई। आवासन व्यवस्था, पोषाक, पाठ्य सामग्री व सफाई व्यवस्था सहित अन्य बिन्दुओं के बारे में विद्यार्थियों से पूछताछ की। उन्होंने इन विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था की हकीकत को जाना। साथ ही बच्चों को उपलब्ध होने वाले स्कूल कीट;पाढ्य सामग्री, पोशाक एवं जूते का भी अवलोकन किया। इसके अलावा विद्यार्थियों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों के हॉस्टल की व्यवस्था, बेड, बिछावन, तकिया, मछरदानी, शुद्ध पेयजल, नास्ता, भोजन की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति, उनके द्वारा अध्यापन कार्य कराए जाने की व्यवस्था मेन्यू आधारित भोजन दिये जाने की व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं की सूक्ष्मता से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा. निदेश दिए।
शिक्षा व्यवस्था भ्रष्ट कर रहे शिक्षक
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार देव पाण्डेय ने बताया कि गुरूवार को जनपद के 14 खण्ड शिक्षा अधिकारियों के साथ ही जिला समन्वयक पी०एम० पोषण डॉ० पीयूष कुमार, जिला समन्वयक एमआईएस पुनीत कुमार श्रीवास्तव, ईएमआईएस इंचार्ज पंकज कुमार वर्मा, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पुनीत मणि त्रिपाठी, जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्रीमती विनीता मिश्रा, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता नन्दन पाण्डेय आदि द्वारा जनपद के 91 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। श्री पाण्डेय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 2 प्रधानाध्यापक, 10 सहायक अध्यापक, 13 शिक्षामित्र, 3 अनुदेशक सहित 29 कर्मचारी बिना सूचना के ही अनुपस्थित पाए गए। सभी का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी की गयी है। उन्होंने सभी कक्षाओं का निरीक्षण कर अध्ययनरत विद्यार्थियों से बातचीत की। उनके पाठ्य सामग्री पोषाक, जूते आदि का अवलोकन किया। कई विद्यार्थी पूर्ण पोषाक धारण नहीं किये हुए थे। वहीं कई विद्यार्थी चप्पल पहनकर कक्षा में उपस्थित पाये गये। इसपर आयुक्त के सचिव ने कड़ी नाराजगी जताते हुए प्राचार्य को व्यवस्था सुधारने का सख्त निदेश दिया।