उत्तरप्रदेश में फेस्टीवल सीजन में ट्रेनों की मांग ने जबरदस्त रफतार लिया हैं। देश में 1984 से शुरू हुई प्रयागराज की सबसे वीआईपी ट्रेन के साथ ऐसा पहली बार हो रहा है। प्रयागराज से नई दिल्ली के बीच चलने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस (12417/12418) ने इस बार त्योहारी सीजन में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। पिछले एक माह में इस ट्रेन से 6.6 करोड़ रुपए की आय हुई। इस एक महीने में प्रयागराज से नई दिल्ली तक 43,388 यात्रियों ने सफर किया, जबकि दिल्ली से प्रयागराज वापसी में 47,040 यात्रियों ने इस ट्रेन को चुना। 13 जनवरी 2025 से प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन होना है। प्रयागराज के लोगों को दिल्ली सफर के लिए पहली पसंद प्रयागराज एक्सप्रेस की ट्रेन है।
प्रयागराज एक्सप्रेस ने तोडा रिकार्ड
प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस (12275/12276) ने 55,481 यात्रियों के साथ 5.2 करोड़ रुपए कमाई की। आनंद विहार टर्मिनल हमसफर (22437/22438) ने 41,797 यात्रियों से 3.7 करोड़ रुपए की आय अर्जित की। वंदे भारत एक्सप्रेस (22435/22436) ने नई दिल्ली से 8,098 और वापसी में 8,801 यात्रियों के साथ कुल 2.2 करोड़ रुपए कमाए। वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत ने वाराणसी से 7,902 और नई दिल्ली से 8,921 यात्रियों के साथ 2.4 करोड़ रुपए का राजस्व दिया। खासकर जनरल बोगियों में यात्रियों की भारी भीड़ के चलते रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को अतिरिक्त प्रयास करने पड़े। प्लेटफॉर्म और ट्रेन के भीतर यात्री प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए।
यात्रियो के लिए सुनहरा मौका
प्रयागराज एक्सप्रेस की मांग त्योहारी सीजन में इतनी ज्यादा रही कि न सिर्फ वीआईपी यात्रियों बल्कि आम यात्रियों की भी यह पहली पसंद बनी रही। यह ट्रेन सप्ताह के सातों दिन नई दिल्ली से प्रयागराज जंक्शन के लिए चलती है। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 10ः10 बजे चलती है और प्रयागराज जंक्शन पर सुबह 7ः00 बजे पहुंचती है। इस वित्तीय वर्ष के पहले छह माह में प्रयागराज एक्सप्रेस ही उत्तर मध्य रेलवे एकमात्र ऐसी ट्रेन है जिसकी कमाई का आंकड़ा करोड़ को पार कर गया। बीते कुछ वर्ष से प्रयागराज एक्सप्रेस सर्वाधिक कमाई करने वाली ट्रेन बनी हुई है।
देश में सुविधा और रफ्तार के मामले में वंदेभारत लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। यही वजह है कि इस ट्रेन की अब तक 100 सर्विस शुरू हो चुकी हैं, हां यह बात जरूर है कि इसका किराया राजधानी शताब्दी के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है। वहीं देश में चल रही एक और ट्रेन है जो सुविधा और रफ्तार दोनों मामले में वंदेभारत से पीछे नहीं है। प्रयागराज एक्सप्रेस खास बात यह है कि इस ट्रेन में सफर करने का किराया वंदेभारत से कम है यानी कम पैसे खर्च कर भी आप वंदेभारत जैसी सुविधाओं का मजा ले सकते हैं।