UP Employees Salary : यूपी के कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होगा। सवाल यह है कि आखिर कर्मचारियों को कब इसका लाभ मिलेगा। उत्तर प्रदेश में फिलहाल कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत ही सैलरी दी जा रही है। ऐसे में नए वेतन आयोग का कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तरफ से कर्मचारियों के हित में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। यूपी में कर्मचारियों की सैलरी दोगुनी करने की प्लानिंग चल रही है। कर्मचारियों के परिवारों को भी सैलरी बढ़ने से सीधा फायदा मिलेगा। पेंशनर्स के लिए भी सरकार अहम फैसला लेगी।
पहले केंद्र में लागू होगा नया वेतन आयोग
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर बढ़ाई जाएगी। केंद्रीय कर्मचारियों की तरह कर्मचारियों को सैलरी (Salary Hike) बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा। इससे कर्मचारियों का बजट ठीक होगा और इनकम बढ़ेगी। कर्मचारियों की इनकम बढ़ने से अर्थव्यवस्था को भी नई चाल मिलेगी।
1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा नया वेतन आयोग
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार (Center Govt) की ओर से आठवें वेतन आयोग को लेकर जनवरी में हरी झंडी दे दी गई थी। अब 1 जनवरी 2026 से इसको प्रभावी माना जाएगा। इसकी घोषणा 2027 के मध्य में हो सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार भी इसे कुछ ही महीने के अंदर लागू कर देगी। कर्मचारियों को 1 जनवरी से ही इसका लाभ दिया जाएगा। देरी होने के समय में कर्मचारियों को एरियर से नवाजा जाएगा। यूपी के 12 लाख कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होना तय है।
बेसिक सैलरी और पेंशन में होगा तगड़ा जापान
कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और पेंशन में तगड़ा इजाफा (8th CPC for UP) होगा। यह फिटमेंट फैक्टर के आधार पर होगा। बेसिक सैलरी और पेंशन को इसी फार्मूले से बढ़ाया जाएगा। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था जो कि इस बार 2.86 रखा जा सकता है। ऐसे में किसी कर्मचारी की 18000 की न्यूनतम बेसिक सैलरी है तो उसकी सैलरी बढ़कर 51480 रुपए प्रति महीना हो जाएगी। यानी डबल से भी ज्यादा। इस 186% की बढ़ोतरी से कर्मचारियों को सीधा लाभ होगा। वहीं पेंशन भी 9000 से बढ़कर 25740 रुपए हो जाएगी।
अलग-अलग लेवल के हिसाब से बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी
कर्मचारियों की सैलरी अलग-अलग लेवल के हिसाब से बढ़ेगी (UP govt employee salary)। लेवल 3 का ग्रेड पे 2000 है जिसकी बेसिक सैलरी करीब 57456 रुपए हो सकती है। जोकि कुल सैलरी में मिलकर 74845 हो सकती है। यह कटौतियों के बाद 68849 तक मिल सकती है। वहीं लेवल 6 में ग्रेड पे 4200 है, जिसकी बेसिक सैलरी 93708 तक जा सकती है जबकि ग्रोस सैलरी 1,19,798 रुपए होगी। इससे कर्मचारियों को कटौती के बाद 109070 रुपए मिलेंगे।
इसी प्रकार लेवल 9 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 140220 रुपये होने की संभावना है। इसमें कुल सैलरी 18173 हो सकती है, जिसमें कटौती के बाद 116401 रुपए बच सकती है। वहीं लेवल 11 के लिए ग्रेड पे 6600 रखा गया है जिसकी बेसिक सैलरी 144452 रुपए तक पहुंचाने की उम्मीद है वहीं इसमें टोटल सैलरी 235920 होगी कटौती के बाद ही हैं 216825 रुपए इन हैंड मिल सकते हैं।
भत्तों पर भी होगा फैसला
8वें वेतन आयोग (UP employees salary) के दौरान कर्मचारियों के अलाउंस भी बदले जाने हैं। बेसिक सैलरी बढ़ने के साथ-साथ हाउस रेंट अलाउंस और ट्रैवल एलाउंस भी बढ़ जाएगा। कर्मचारी किस लोकेशन पर रहते हैं इस पर उनका अलाउंस निर्भर करेगा। एक ही ग्रेड के दो कर्मचारियों की सैलरी इस वजह से अलग-अलग भी हो सकती है। इसके अलावा नेशनल पेंशन सिस्टम में भी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का कॉन्ट्रिब्यूशन बढ़ जाएगा।
