UP New Smart City :देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में लगातार डेवलपमेंट के काम किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में रोजाना ही कोई न कोई विकास का काम हो रहा है। अब एक नई स्मार्ट सिटी को उत्तर प्रदेश के लिए मंजूरी मिल गई है।
उत्तर प्रदेश के लोगों को योगी सरकार लगातार नए नए तोहफे दे रही है। अब उत्तर प्रदेश में एक नया शहर बसाया जाएगा। इस शहर में लोगों के रहने के लिए खास सुविधा होगी। मोदी और योगी सरकार यूपी की डेवलपमेंट में लगातार काम कर रही है।
तेजी से चल रहा है कार्य
उत्तर प्रदेश में लगातार डेवलपमेंट का काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश में अत्यधिक स्मार्ट शहर (Smart City in UP) का निर्माण होगा। इसमें 20 गांवों को जोड़कर नए शहर (New City in UP) का विस्तार किया जाएगा। जिसमें 175 वार्ड बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद योजना तेजी से चल रही है। जिला प्रशासन सहित कई विभाग मिलकर इस पर काम कर रहे हैं
पहले जोड़े जाने थे 13 गांव
उत्तर प्रदेश में नया शहर (UP New City Project) बसाने से एक तो रोजगार मिलेगा, दूसरा घनी आबादी वाले राज्य में लोगों को रहने के लिए अच्छे आवास मिलेंगे। इस नए शहर के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी यहां पर लाभ मिलेगा। बता दें कि मुरादनगर क्षेत्र के 20 गांवों को इसमें शामिल किया जाएगा। पहले 13 गांव को जोड़ने की योजना थी। अलग-अलग नगर पंचायत को नए शहर में जोड़ा जाएगा।
शहर का नाम भी हुआ फाइनल
उत्तर प्रदेश में बसाए जाने वाले नए शहर का नाम ग्रेटर गाजियाबाद (Greater Ghaziabad) रखा जाएगा। नए शहर में कुल 175 वार्ड बनाए जाएंगे। ग्रेटर गाजियाबाद को कमिश्नरेट सिस्टम के तहत पर रखा जाएगा। नए शहर का संचालन सचिव स्तर के अधिकारी करेंगे। शहर को तीन भागों में बांटा जाएगा। इसमें प्रभारी आईएएस अधिकारी को ही रखा जाएगा। स्थानीय प्रशासन मजबूत होगा और प्रभावित बनाया जाएगा।
इन इलाकों को किया जाएगा शामिल
शहर की नई सीमा को सड़क मार्ग (Greater City UP) के आधार पर बनाया जा रहा है। नए शहर को हर प्रकार से कनेक्टिविटी दी जाएगी। 2031 के मास्टर प्लान के तहत गाजियाबाद, लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर को इसमें शामिल किया गया है। इससे समुचित क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से रूपरेखा को तैयार कर लिया गया है।
आखिरी स्टेज में है कार्य
नए शहर को लेकर कार्य योजना (New City in UP) अंतिम चरण में चल रही है। सभी विभागों की तरफ से इस पर कार्य किया जा रहा है। प्रशासनिक ढांचे के लिए अंतिम नक्शे तैयार किए जाएंगे। इसके बाद नए शहर में आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र को प्राथमिकता के साथ बसाया जाएगा। इससे लोगों को रोजगार के साथ-साथ रहने के लिए अच्छे आवास मिलेंगे।