UP News – हाल ही में आई एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में लिंक एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट का काम पूरा हो गया है। इससे निवासियों को तेज और आरामदायक यात्रा मिलेगी। इसके अतिरिक्त, गंगा एक्सप्रेसवे पर भी जल्द ही ट्रायल रन शुरू होने वाला है… आइए नीचे खबर में जान लेते है इस रिपोर्ट से जुड़ी पूरी डिटेल-
मेरठ, बुलंदशहर और खुर्जा के निवासियों को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचना जल्द ही आसान होगा। इसके लिए 120 मीटर चौड़े लिंक एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट गंगा एक्सप्रेसवे से यमुना एक्सप्रेसवे तक पूरा हो गया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Uttar Pradesh Expressway Industrial Development Authority) ने सर्वे कर लिया है और जल्द ही मुआवजा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इससे निवासियों को तेज और आरामदायक यात्रा मिलेगी। इसके अतिरिक्त, गंगा एक्सप्रेसवे पर भी जल्द ही ट्रायल रन शुरू होने वाला है। लिंक एक्सप्रेसवे के लिए किसानों से बातचीत के आधार पर सीधे भूमि खरीद के लिए जल्द ही मुआवजे की दर तय कर दी जाएगी। मुआवजा दर तय करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
नोएडा हवाई अड्डे को प्रदेश के प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए 74.3 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 4000 करोड़ रुपये है। यह एक्सप्रेसवे बुलंदशहर के स्याना से शुरू होकर यमुना सिटी में फिल्म सिटी के पास 120 मीटर रोड तक निर्मित होगा। यूपीईईडा ने इस परियोजना के लिए एलाइनमेंट और भूमि अधिग्रहण का सर्वे पूरा कर लिया है।
ग्रेटर नोएडा (greater noida) और बुलंदशहर को जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे गौतमबुद्धनगर (Gautambudh Nagar) के 8 और बुलंदशहर के 48, कुल 56 गांवों की भूमि से गुजरेगा। यूपीईईडा सर्वे के बाद किसानों की सहमति से सीधे भूमि खरीदेगा। इसके लिए अब मुआवजे की दर का आकलन किया जा रहा है, जिसे जल्द ही तय कर यमुना प्राधिकरण (Yamuna Auhority) के नियमों के अनुसार बांटा जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस परियोजना के लिए लगभग ₹1000 करोड़ का बजट आवंटित किया है। मुआवजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू होगा।
पांच प्रमुख हाईवे और एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा लिंक एक्सप्रेसवे-
लिंक एक्सप्रेसवे (link expressway) पांच प्रमुख हाईवे और इंटरचेंज से जुड़ेगा। ऐसे में मेरठ, बुलंदशहर, खुर्जा, स्याना जैसे क्षेत्रों से नोएडा एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। मेरठ, बुलंदशहर और आसपास के जिलों के लोगों को एयरपोर्ट पहुंचने में समय और दूरी की बचत होगी।
मेरठ में 22 किमी है गंगा एक्सप्रेसवे का दायरा-
बिजौली से प्रयागराज (Bijauli to Prayagraj) तक बन रहे 594 किमी. लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का काम बेहद तेजी से चल रहा है। माना जा रहा है कि अगले महीने तक इस पर ट्रायल रन शुरू कर जल्द ही लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। मेरठ में 22 किमी. में गंगा एक्सप्रेस-वे (ganga expressway) का दायरा है। इस पर काम पूरा हो चुका है। वहीं अमरोहा जनपद की हसनपुर तहसील क्षेत्र में 23.60 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क बनकर तैयार हो गई है। 12 अक्टूबर निर्माण की अंतिम तिथि है। इससे पहले ही प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइटिंग का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।
गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) का निर्माण 12 चरणों में किया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत 36,400 करोड़ रुपये है। यह वर्तमान में छह-लेन का है, जिसे भविष्य में आठ-लेन तक चौड़ा किया जा सकेगा। 594 किमी. लंबा यह एक्सप्रेसवे मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर बिजौली से शुरू होकर प्रयागराज में जुदापुर दादू गांव के पास NH-19 तक जाएगा। यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों के 516 गांवों से होकर गुजरेगा, जिनमें मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली और प्रतापगढ़ शामिल हैं।
