UP News :साल 2025 के बीते आठ महीनों बीच गए है। इन आठ महीनों में सोने की कीमतों पर नजर डालें तो रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है। हालांकि आज सोने की कीमतों (Sone Ki Kemat) में गिरावट दर्ज की गई है। इन दिनों में अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ये सही मौका हो सकता है। आईये जानते हैं सोने का ताजा रेट।
सोना और चांदी के कीमतों में पिछले काफी समय से बदलाव दर्ज किया जा रहा है। हालांकि कल सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं दर्ज किया जा रहा है। परंतु चांदी की कीमतों में बढ़ौतरी देखने को मिली थी।
आज सोने व चांदी (Gold Silver today rate) दोनों ही धातुओं में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने में आई इस गिरावट से आम लोगों को राहत मिली है। वहीं, निवेशकों को झटका लगा है। खबर में जानिये सोने चांदी की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।
भादों माह की शुरुआत के साथ सोने की कीमत
भादों महीने की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार से सोना चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। वहीं 24 अगस्त को बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमत (Gold Price Fall) में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि चांदी की कीमत में भी उतार-चढ़ाव दर्ज की जा रही है।
उत्तर प्रदेश में सोने के ये हैं दाम
यूपी के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 23 अगस्त को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) 97,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना की कीमत आज 93,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
चांदी की ये हैं कीमत
चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो आज चांदी की कीमत 1,28,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही है। कल चांदी की कीमत 1,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा था। वहीं आज चांदी की कीमत (Chandi Ki Kemat) में गिरावट दर्ज की जा रही है।
सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी
जानकारों का मानना है कि पिछले कुछ दिनों से जिस तरह लगातार सोने की कीमतों में गिरावट तो कभी तेजी देखी जा रही है। उससे ये माना जा रहा है कि जल्द ही सोने के भाव (Sone ka bhav) फिर एक लाख के रुपये के पार हो सकता है। हालांकि, उतार चढ़ाव उसके बाद भी बना रहेगा।
