Uttar Pardesh News : यूपी में अब जल्द ही पहली बार वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है। इसकी वजह से आम लोगों (Vande Bharat Train) को काफी लाभ होने वाला है क्योंकि यात्रा के समय में काफी बचत होगी। आइए जानते हैं वंदे भारत की टाइमिंग क्या होगी। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
उत्तर प्रदेश में अब जल्द ही वंदे भारत ट्रेन रफ्तार भरने वाली है। बता दें कि अब यूपी में पहली बार वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) चलेगी। इसकी वह से रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को काफी लाभ होने वाला है। इसकी टाइमिंग को लेकर भी अपडेट सामने आ गया है। आइए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।
वंदे भारत ट्रेन भरेगी रफ्तार
बता दें कि महोबा रेलवे स्टेशन में वंदे भारत ट्रेन रफ्तार भरने वाली है। बता दें कि अब स्टेशन पर लंबी दूरी की यात्रा तय करने के लिए वंदे भारत ट्रेन चलेगी। हालांकि, ये ट्रेन ट्रॉयल (train trial) के तौर पर वाराणसी से चलकर महोबा जंक्शन के रास्ते विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो तक जाने वाली है।
इसकी वजह से अब जल्द ही इस ट्रेन के नियमित संचालन की उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह से न सिर्फ वीर भूमि (Land acquisition) महोबा में पर्यटकों की संख्या में इजाफा दर्ज किया जाने वाला है। ऐसे में अब यात्री काफी कम समय में ही वाराणसी तक पहुंच सकते हैं।
वंदे भारत ट्रेन का होगा संचालन
रेल मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि कुछ दिन पहले मुलाकात की गई थी। उन्होंने विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो से वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन (Operation of Vande Bharat train) किए जाने की मांग की जा रही थी। इसको लेकर रेल मंत्री ने खजुराहो सांसद को भी पत्र लिख दिया है। इसमें बताया जा रहा है कि खजुराहो से वाराणसी के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को स्वीकृत प्रदान कर दी गई है।
सांसद ने दी जानकारी
खजुराहो सांसद ने जानकारी देते हुए वंदे भारत के संचालन की समयसारिणी को जारी कर दिया था। इसके बाद वंदे भारत ट्रेन के संचालन की तैयारी शुरू की जा रही है। वहीं सोमवार को वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat train Timing) ट्रायल के तौर पर पटरी पर दौड़ने वाली है। ये ट्रेन महोबा रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.30 बजे तक आ चुकी है। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन महोबा रेलवे स्टेशन आधा घंटे तक खड़ी रही है। इसके बाद ये ट्रेन खजुराहो रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होने वाली है।
पर्यटन को मिलेगा विकास
वीर आल्हा-ऊदल की नगरी महोबा के लिए वंदे भारत ट्रेन पर्यटन विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण रूप से सामने आने वाली है। इस ट्रेन के खजुराहो-महोबा-वाराणसी के बीच कनेक्टिविटी में भी सुधार देखने को मिलेगा। इस स्थिति में खजुराहो व वाराणसी (Vande Bharat train) आने-जाने वाले पर्यटकों के लिए महोबा तक का सफर और भी ज्यादा आसान हो जाएगा। इसकी वजह से जिले के पर्यटन स्थलों पर देसी-विदेशी पर्यटकों की आमद में भी सुधार आएगा।
इस समय पहुंचेगी ट्रेन
वहीं वंदे भारत ट्रेन वाराणसी स्टेशन से सुबह 5.25 बजे तक चलने वाली है। जोकि महोबा रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12.08 बजे तक आने वाली है। महोबा स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव दो मिनट तक का होगा। इस ट्रेन (Train Timing) का खजुराहो पहुंचने का समय दोपहर 1.10 बजे तक रहने वाला है।
वहीं वापसी में खजुराहो रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन 3.20 बजे चलने वाली है। जोकि महोबा रेलवे स्टेशन पर 4.18 मिनट पर आ जाएगी। वहीं वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat train) का वाराणसी पहुंचने का समय रात 11 बजे तक का है।
