UP News :उत्तर प्रदेश में विकास पर लगातार कार्य हो रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार में प्रोजेक्ट्स लेकर आ रही है। अब उत्तर प्रदेश (UP News Cities) में 5 नए शहर बसाए जाएंगे। यह नए शहर जमीन पर डेवलप किए जाएंगे। इसके लिए पूरा प्लान तैयार कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के लोगों की समृद्धि के लिए सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है।
योगी सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए लगातार फैसला लेती जा रही है। उत्तर प्रदेश (UP latest update) में रोजाना कोई ना कोई डेवलपमेंट का कार्य किया जा रहा है। अब पांच नए शहर बसाए जाएंगे। इससे उत्तर प्रदेश की प्रगति पर पंख लग जाएंगे। उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की राह पर अग्रसर है।
लगातार बढ़ रहे प्रॉपर्टी के दाम
उत्तर प्रदेश में प्रॉपर्टी (Property rates UP) के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में आए रिपोर्ट के अनुसार नोएडा के पास लगते क्षेत्रों में 3 साल में प्रॉपर्टी के दाम दोगुनी हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश के नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ प्रीमियम आवासीय परियोजनाएं 2 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक चली गई है। यह दाम लग्जरी अपार्टमेंट बेचे जा रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश में 5 नए शहर बसाए जा रहे हैं।
एयरपोर्ट से मिल रहा रियल एस्टेट को बढ़ावा
उत्तर प्रदेश के जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (UP airport) बनाया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा (Noida) के पास यह एयरपोर्ट पड़ता है। इसकी वजह से ग्रेटर नोएडा में रियल एस्टेट के बिजनेस में बुम आया है।
रियल एस्टेट क्षेत्र में लगातार प्रगति दिख रही है और आर्थिक गतिविधियों को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। यूपी की योगी सरकार अब और बड़ी प्लानिंग कर रही है।
60000 हेक्टेयर में बसाए जाएंगे शहर
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (yogi govt) सरकार अब बड़ी प्लानिंग के तहत एयरपोर्ट के विकास के साथ-साथ नोएडा में करीब 60000 हेक्टेयर में बड़े स्तर पर शहरों का विस्तारीकरण करेगी। इसकी प्लानिंग बनाई जा रही है। इसके तहत 10 वर्ष में 5 नए शहर या टाउनशिप प्रोजेक्ट तैयार किये जा रहे हैं।
लगातार आ रही बड़ी कंपनियां
नोएडा में लगातार बड़ी कंपनियां आ रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार आसपास के इलाकों में 3 साल में प्रॉपर्टी के दाम दोगुनी हो चुके हैं। एक्सप्रेस वे (Express ways in Noida) के साथ प्रीमियम आवासीय योजनाओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो 2 करोड़ से लेकर 10 करोड़ रुपए तक पहुंच चुके हैं।
नोएडा में होंडा, एलजी, सैमसंग, जैसी कंपनियों के साथ-साथ माइक्रोसॉफ्ट, टीसीएस, इन्फोसिस जैसी प्रमुख टेक्निकल कंपनियां भी आ रही हैं। यह नोएडा में भरोसा दिखा रहा है।
यह 5 नए शहर बसए जाएंगे
उत्तर प्रदेश में शहरी विकास (Five New cities in UP) मुख्य रूप से यमुना एक्सप्रेसवे के पास किया जाएगा। यहां हवाई अड्डा नजदीक पड़ता है। यह शहर नोएडा, मथुरा, आगरा और बुलंदशहर के बीच के क्षेत्र में निरंतरता बना देगा।
इससे व्यापार के लिए कई क्षेत्र ओपन होंगे। 5 टाउनशिप में दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र व न्यू नोएडा, हेरीटेज सिटी, न्यू आगरा, टप्पल बाजना और आईआईटीजीएन है।
क्या है यूपी सरकार की योजना
डेडीकेटेड फ्रंट कॉरिडोर के पास न्यू नोएडा व आईआईटीजीएन का मकसद औद्योगिक केंद्र के रूप में योजना बनाना है। वहीं न्यू आगरा को ताज के शहर के साथ एक पर्यटक जिला बनाने का उद्देश्य है, जबकि हेरीटेज सिटी (UP 5 New City) में ब्रज संस्कृति और धार्मिक पर्यटन को ध्यान में रखकर बसाया जाएगा। वहीं टप्पल बाजना को भी औद्योगिक इकाई के रूप में स्थापित किया जाएगा।