UP Railway News : अब कुछ ही दिनों में होली का बड़ा त्योहार आने वाला है और ऐसे में यात्रियों के लिए रेलवे (Railway Cancelled Trains) की ओर से बड़ी खबर दी गई है। अब यूपी में 27 मार्च तक कई रूट पर ट्रेन को केंसिल कर दिया गया है और कई ट्रेन के तो रूट बदल दिए गए हैं। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं कि 27 मार्च तक किन ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है।
रेलवे की ओर से यूपी में ट्रेन के समय में ओर रूट को लेकर बदलाव किया गया है। यूपी में 27 मार्च तक कई रूट पर ट्रेन को केंसिल किया गया है और कई के रूट में बदलाव किया गया है। ऐसे में यात्रियों को कहीं जाने से पहले इन ट्रेनों (railway cancelled trains ) की लिस्ट के बारे में चैक कर लेना चाहिए। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
किस वजह से रद्द होंगी ट्रेनें
दरअसल, आपको बता दें कि गोरखपुर जंक्शन (Gorakhpur Junction) पर जो कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, उस वजह से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहने वाला है। इस दौरान वॉशिंग पिट नंबर 1 ओर 2 के रीकंस्ट्रक्शन के चलते अलग अलग तारीखों में ट्रेनें कैंसिल की जाएंगी और कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट की जाएंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि कंस्ट्रक्शन का काम मार्च में पूरा हो सकता है। ऐसे में गोरखपुर से दिल्ली और बांद्रा टर्मिनस जाने वाली कुछ खास ट्रेनों (Railway Cancelled Trains) को रद्द कर दिया जाएगा। वहीं, कई ट्रेनों को बदले हुए रूट या स्पीड कम कर के चलाया जा सकता है।
जानिए किन ट्रेनों को किया जाएगा केंसिल
बता दें कि गोरखपुर-दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 05057 को 26 मार्च 2026 तक के लिए रद्द कर दिया गया है और दिल्ली से गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन नंबर 05058 को 27 मार्च 2026 तक के लिए रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही गोरखपुर से बान्द्रा टर्मिनस जाने वाली ट्रेन (Gorakhpur to Bandra Terminus Train) संख्या 05053 को 27 मार्च तक के लिए रद्द किया गया है।
– इसके साथ ही बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन संख्या 05054 को 28 मार्च 2026 तक के लिए रद्द कर दिया गया है और दादर-गोरखपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 01027 को 29 मार्च 2026 तक मऊ जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा और यह ट्रेन मऊ-गोरखपुर सेक्शन के बीच रद्द रहने वाली है और गोरखपुर-दादर जाने वाली ट्रेन संख्या 01028 30 मार्च 2026 तक मऊ जंक्शन से संचालित होगी और यह ट्रेन गोरखपुर-मऊ के बीच रद्द रहेगी।
बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस (Terminus-Gorakhpur Express) जाने वाली ट्रेन संख्या 22921 को 29 मार्च 2026 तक बलरामपुर में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा और यह ट्रेन बलरामपुर-गोरखपुर के बीच रद्द रहेगी। गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस जाने वाली ट्रेन नंबर 22922 को 31 मार्च 2026 तक बलरामपुर से संचालित किया जाएगा और यह ट्रेन गोरखपुर-बलरामपुर सेक्शन के बीच रद्द रहेगी।
जानिए किन ट्रेनों के बढ़ाए गए रूट
इसके साथ ही रेलवे की ओर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन (gorakhpur express train Time Schedule)संख्या 11055 को 29 मार्च 2026 तक गोंडा तक ही संचालित किया जाने वालाहै और यह ट्रेन गोंडा-गोरखपुर के बीच रद्द रहने वाली है। इसके अलावा गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस पहुंचने वाली ट्रेन संख्या 11056 को 31 मार्च 2026 तक गोंडा से चलाया जाएगा और यह ट्रेन गोरखपुर-गोंडा सेक्शन के बीच रद्द रहने वाली है।
– लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस (Lokmanya Tilak Terminus – Gorakhpur Express) जाने वाली ट्रेन संख्या 20103 को 29 मार्च 2026 तक डायटर्व रूट से चलाया जाएगा और 15 फरवरी तक यह आजमगढ़ तक चलाई जाएगी। वहीं, 16 फरवरी से 29 मार्च तक भटनी स्टेशन तक ही संचालित की जाएगी।
– गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस पहुंचने वाली ट्रेन संख्या 20104 को 30 मार्च 2026 तक डायवर्ट रूट पर चलाया जाएगा। अब यह ट्रेन 17 फरवरी से 30 मार्च तक भटनी से चलेगी।
-साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस (Sabarmati-Gorakhpur Express) जाने वाली ट्रेन संख्या 19409 को 28 मार्च 2026 तक थावे तक संचालित किया जाएगा और यह ट्रेन थावे-गोरखपुर के बीच रद्द रहने वाली है।
-गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19410 को 29 मार्च 2026 तक सिर्फ थावे से संचालित किया जाएगा और यह ट्रेन गोरखपुर-थावे सेक्शन के बीच रद्द रहने वाली है।
-पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस (Pune-Gorakhpur Express) ट्रेन संख्या 11037 को 26 मार्च 2026 तक बढ़नी तक ही चलाया जाएगा और यह ट्रेन बढ़नी-गोरखपुर के बीच रद्द रहने वाली है।
-गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस (Gorakhpur-Pune Express) को ट्रेन संख्या 11038 28 मार्च 2026 तक बढ़नी से संचालित होगी और यह ट्रेन गोरखपुर-बढ़नी सेक्शन के बीच रद्द रहेगी।
