Kal ka Mausam : उत्तर प्रदेश में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। मानसून की बारिश लगातार होने वाली है। मौसम विभाग की ओर से अगले 24 से 32 घंटे के लिए वेदर का अलर्ट जारी किया गया है। अलग-अलग इलाकों में बारिश व वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तर प्रदेश में मानसून के घने बादल छाए हुए हैं। उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में अलग-अलग जिलों में बारिश दर्ज की जा रही है। कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है, जबकि कई क्षेत्रों में भारी बारिश देखने को मिली है। अब उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने वाला है।
चक्रवाती परिसंचरण का दिखेगा प्रभाव
उत्तर प्रदेश (UP Rain Alert) में चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 29 जुलाई तक एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हो जाएगा। इससे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। गरज चमक के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना है।
बारिश के साथ आएगी आंधी
उत्तर प्रदेश में अब तक मानसून (Monsoon Rain in UP) के बादल शांत रहकर बरस रहे थे, लेकिन अब बारिश के साथ आंधी का भी आगमन होगा। 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गिरफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। साथ में बिजली गिरने की भी आशंका जताई जा रही है।
अलग-अलग इलाकों के लिए है अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश (UP Rain) के अलग-अलग इलाकों के लिए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। 28 जुलाई को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। जबकि 29 जुलाई को भी अनेक स्थानों पर भारी बारिश (Heavy Rain Alert) की संभावना है।
29 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश के साथ वज्रपात की घटनाएं आशंकित हैं। लखनऊ के आसपास के इलाकों में भी बादल छाए रहेंगे। दोपहर व शाम को मौसम सामान्य हो जाएगा।
अब तक कितनी हुई बारिश
उत्तर प्रदेश (UP Rain Alert) में इस बार सामान्य से 5% कम बारिश दर्ज की गई है। 27 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में 297.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि आमतौर पर 313.2 एमएम बारिश दर्ज की जाती है।
पश्चिम उत्तर प्रदेश (West UP Rain Alert) में पूर्वी उत्तर प्रदेश की अपेक्षाकृत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से भी बहुत कम बारिश दर्ज की गई है।
तापमान में भी आएगी गिरावट
बारिश के कारण उत्तर प्रदेश (UP me barish) में तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। तापमान में कमी आने से उमस में कमी नहीं होगी। इसकी वजह से लोगों को 42 डिग्री सेल्सियस तक के टेंपरेचर का एहसास हो सकता है।
शनिवार को भी भारी बारिश (Heavy Rain Alert) का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन तेज बारिश नहीं हुई। अब रविवार शाम से मौसम बदल जाएगा और 28 और 29 तारीख को भारी बारिश के आसार हैं। 30 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक बारिश का दौर कम देखने को मिलेगा।
शुरुआत में मानसून की हुई अच्छी बारिश
उत्तर प्रदेश में मानसून (Monsoon Rain in UP) की एंट्री पर अच्छी बारिश देखने को मिली थी। जून और जुलाई में सामान्य से 41% अधिक बारिश मेरठ में दर्ज की जा चुकी है। आखिरी दो महीने अगस्त और सितंबर में कितनी बारिश होगी यह देखने वाली बात रहेगी।
