UP Weather :उत्तर प्रदेश में पिछले काफी समय से झमाझम बारिश दर्ज की जा रही है। बारिश होने की वजह से यहां पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले 24 घंटे के मौसम के बारे में बात करें तो इसको लेकर भी बड़ी चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में यूपी का मौसम कैसा रहेगा।
पिछले काफी समय से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौमस विभाग (IMD KA Update) के अनुसार आने वाले दिनों में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होगा। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। IMD ने 24 घंटों में समान्य बरसात के आसार जताए हैं।
बारिश की रफ्तार पड़ी धीमी
पिछले 24 घंटे में यूपी में मानसूनी बारिश (rain Alert) की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है। इसकी वजह से बारिश में कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 10.5 मिमी के सापेक्ष 0.2 मिमी रिकॉर्ड की गई जोकि सामान्य से 98 प्रतिशत कम है।
पश्चिमी यूपी (UP Ka Mausam) में भी सामान्य से 55 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में शनिवार को मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों में मानसून (Monsoon ka Update) की सक्रियता और कम होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
दर्ज हुई कम बरसात
उत्तर प्रदेश में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून (South-west monsoon) की सक्रियता की वजह से प्रदेश में कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिसकी वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बन रही है। वहीं, अभी कई इलाके ऐसे भी हैं, जहां पर मानसूनी बारिश का इंतजार किया जा रहा है।
मौसम विभाग (IMD Weather Update) 1 जून से लेकर 15 अगस्त तक हुई बारिश में उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में अनुमान से अधिक बारिश दर्ज की जा रही है।
वहीं, 24 जिलों में सामान्य तथा 19 जिलों में सामान्य से भी कम बारिश दर्ज की जा रही है। तीन जिलों में तो सामान्य से बहुत कम बारिश (rain alert) दर्ज की जा रही है।
ऐसा रहेगा लखनऊ का मौसम
लखनऊ में शुक्रवार सुबह से आसमान साफ रहा है। इसके अलावा तेज धूप निकली रही है। दोपहर बाद अचानक बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश (Rain Alert) भी हुई।
बारिश होने के बाद फिर से तेज धूप खिली, जिसके कारण उमस भरी गर्मी में तेजी देखी गई है। लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
कुछ स्थानों पर दर्ज बरसात
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शनिवार को राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहने वाला है। वहीं तेज धूप खिलने वाली है। दोपहर बाद कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है। दिन का अधिकतम तापमान (Aaj Ka Mausam) 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस डिग्री सैलसियस तक रहने की संभावना है।
दक्षिण की ओर खिसका मानसून
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदाब क्षेत्र की वजह से दक्षिणी उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट को पार करके मानसून (Monsoon alert) अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक लगा है।
प्रदेश में आने वाले 3-4 दिनों के दौरान मानसून की सक्रियता सीमित रहने वाली है। कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा को छोड़कर कोई प्रभावी वर्षा होने की उम्मीद है। हालांकि 16 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Uttar pardesh ka mausam) के उत्तराखंड सीमा से सटे जिलों में 1-2 स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की भी संभावना है।