UP Rains – मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में स्थिति को देखते हुए सात जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, पूर्वी यूपी के 18 जिलों के लिए तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है… ऐसे में आप भी जान लें आपके शहर के मौसम का हाल कैसा रहने वाला हैं-
चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के अवशेषों का प्रभाव अभी भी बना हुआ है, हालांकि अब यह कमजोर पड़कर छत्तीसगढ़-बिहार (Chhattisgarh-Bihar) पर एक निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं भारी तो कहीं हल्की वर्षा की संभावना है। (UP Rains Alert)
तट से टकराने के बाद अवदाब में बदले इस तूफान ने प्रदेश के 20 से अधिक जिलों को प्रभावित किया था। इसके बाद, मौसम में सुधार होगा और तापमान में क्रमिक गिरावट दर्ज की जाएगी।
पूर्वी और कुछ मध्य उत्तर प्रदेश में भारी बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे तक, जालौन में 96.5 मिमी और मिर्जापुर में 95 मिमी जैसी भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए सात जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, पूर्वी यूपी के 18 जिलों के लिए तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
मौसम मुख्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 2 नवम्बर के बाद से मौसम में बदलाव होगा और पछुआ हवा ।(westerly wind) प्रभावी हो जाएगी। ऐसे में तापमान में बदलाव आएगा। दिन के तापमान (temperature) में जहां 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, वहीं रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने वाले दिनों में दिखेगी।
सुबह मंडराते रहे बारिश के बादल, दोपहर में धूप से गर्मी-
बुलंदशहर में बारिश (rain in bulandshahr) के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। शुक्रवार को सुबह बादल छाए रहे, पर दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो गया और सूर्यदेव के दर्शन हुए, जिससे गर्माहट महसूस हुई। दोपहर में हल्की गर्मी रही। न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 18°C और अधिकतम तापमान 29°C पर स्थिर रहा। पिछले चार दिनों से मौसम में बदलाव आ रहा है। गुरुवार को रुक-रुककर हुई बारिश से ठंड बढ़ी थी, लेकिन अब मौसम फिर साफ हो रहा है। (weather update)
शुक्रवार सुबह तक बादल छाए रहे और करीब 10 बजे तक बारिश की संभावना बनी रही। इसके बाद मौसम साफ हुआ और दोपहर में धूप निकलने से हल्की गर्मी महसूस की गई। दोपहर बाद मौसम में फिर धूप-छांव का सिलसिला चला और शाम को मौसम सामान्य हो गया।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अब न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और मौसम साफ बना रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहेगा, जो चार दिन बाद गिरकर 27 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
