UP Me Barish :उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। कई दिन से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से बहुत सारे इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह से निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा सता रहा है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश का दौर लगातार जारी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की बजाय पश्चिम उत्तर प्रदेश में ज्यादा बारिश देखने को मिल रही है। एक बार फिर से मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश से लेकर जोरदार बारिश हो रही है। कुल मिलाकर मौसम का मिला-जुला असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है कि आने वाले 24 से 96 घंटे के बीच उत्तर प्रदेश में बहुत ही जबरदस्त बारिश होने वाली है।
उत्तर प्रदेश में सामान्य से अधिक हुई बारिश
उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश (Rain in UP) का सिलसिला जारी है। पूरे प्रदेश में सामान्य से दो प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की जा सकती है। उत्तर प्रदेश में 5 सितंबर तक 638.8 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि आम तौर पर इस समय तक 626.4 एमएम बारिश होती है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में हुई कम बारिश
पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश (Rain Alert UP) कम हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 11% बारिश कम हुई है। यहां अब तक 588.2 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। जबकि आम तौर पर यहां पर 661.2 एमएम बारिश 5 सितंबर तक होती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ ऐसे इलाके भी हैं, जहां बहुत अधिक बारिश हो चुकी है, जबकि कुछ इलाकों में बहुत कम बारिश हुई है।
चित्रकूट में सामान्य से 50% ज्यादा बारिश हो चुकी है और 1003.7 एममए बारिश दर्ज की जा चुकी है। इसी प्रकार बाराबंकी में 1009.7 एमएम बारिश हुई है, जबकि इस समय तक 654.9 एमएम बारिश होती है और 54% ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है।
पश्चिम उत्तर प्रदेश में हुई ज्यादा बारिश
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में अब तक सामान्य से 23% ज्यादा बारिश हो चुकी है। यहां आमतौर पर 5 सितंबर तक 577.7 एमएम बारिश होती है। वहां पर अब 711.1 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। पश्चिम उत्तर (west UP Rain Alert) के एटा में सामान्य से 95% ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। आमतौर पर 5 सितंबर तक 430.0 एमएम बारिश होती है। जबकि इस बार 837.2 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। इसी प्रकार संभल में भी 75% ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। मुजफ्फरनगर में 57% ज्यादा बारिश हो चुकी है तो मेरठ में भी 54% ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है।
6-7 तारीख को इन लाखों में होगी बारिश
उत्तर प्रदेश (UP me barish ka alert) में 6 और 7 सितंबर के लिए अलग-अलग जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने का भी अंदेशा है। इसमें गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, आगरा, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बस्ती, देवरिया, गोरखपुर, अयोध्या शामिल है।
11 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में 11 सितंबर तक भी मौसम परिवर्तनशील (weather Alert) रहने वाला है। 7 से 9 सितंबर तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इन दिनों कुछ ही इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। जबकि 10 और 11 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। 11 सितंबर को तो बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में 10 और 11 सितंबर को कुछ जगहों पर बारिश की उम्मीद है।