Weather Alert : उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में प्रदेश में जहां रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं दिन के समय धूप भी निकल रही है। लोगों को शीतलहर के चलते सुबह-शाम ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, मौसम विभाग (Weather Alert) की ओर से बताया गया है कि आगामी दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है। साथ ही लोगों को शीतलहर से बचने की भी सलाह विभाग की ओर से दी गई है।
उत्तर प्रदेश के बदलते मौसम के साथ आगरा में भी मौसम में बदलाव साफ दिखाई दे रहा है। आज यानी 18 नवंबर के मौसम की बात करें तो आगरा में आज न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने की उम्मीद विभाग की ओर से जताई गई है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान आगरा में 6.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। वहीं, अगर पूरे सप्ताह के मौसम के पूर्वानुमान की बात करें तो बुधवार यानी 19 नवंबर को आगरा में अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस, 20 नवंबर को अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस, 21 नवंबर को अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस, 23 नवंबर को अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस और 24 नवंबर को अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, 25 नवंबर को 21 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रहने का अनुमान है। इसके अलावा अगर हम सूर्योदय की बात करें तो इसका समय सुबह 6:40 बताया गया है और सूर्यास्त का समय 5:26 बताया गया है।
वायु गुणवत्ता क्या है
देश के अधिकतर शहरों में हवा खराब श्रेणी में चल रही है। ऐसे में अगर हम आगरा के आज के एक्यूआई की बात करें तो यह 144-200 के बीच दर्ज किया जा रहा है। एक्यूआई की यह श्रेणी मध्यम मानी जाती है। अगर हम वायु गुणवत्ता (Air Quality) की बात करें तो 0 से 50 के बीच का एक्यूआई यह अच्छा माना जाता है। वहीं, 50 से 100 के बीच का एक्यूआई संतोषजनक, 100-200 के बीच का माध्यम और 200-300 के बीच का एक्यूआई खराब माना जाता है। इसी के साथ 300 से ऊपर के स्तर का एक्यूआई बेहद खराब और गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में सर्दी का स्तर बढ़ने वाला है। वहीं, आगरा में उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही हवा के चलते रात के समय गलन वाली सर्दी होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी मौसम में बदलाव साफ नजर आएगा। सुबह व शाम को धुंध के साथ सर्दी भी लोगों को सता सकती है।
मौसम विभाग (Weather Alert) के अनुसार पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट हो सकती है।
