Weather Today : देश के कई इलाकों में ठंड का माहौल बना हुआ है। लगातार हो रही इस ठंड के बीच मौसम विभाग की तरफ से बरसात को लेकर भी बड़ा अपडेट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में बारिश तथा ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। चलिए खबर के माध्यम से जानते है उत्तर प्रदेश के किन-किन जिलों में कब होगी बरसात।
देश के कई राज्यों में सर्दी का मौसम बना हुआ है। लगातार बढ़ रही ठंड की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लखनऊ मौसम विभाग की तरफ से उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है। अब उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में ताबड़तोड़ बरसात देखने को मिल सकती है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं उत्तर प्रदेश (UP Weather) के किन-किन जिलों में कब हो सकती है बरसात।
उत्तर प्रदेश में अब मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की तरफ से उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में बरसात, ओलावृष्टि तथा बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है की बरसात की वजह से उत्तर प्रदेश के तापमान में गिरावट आएगी।
आपको भी बता दे की पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ नजर आ रहा है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई इलाकों में काहरे ने भी लोगों को परेशान कर रखा है। कई जगहों पर कोहरा छंटने का नाम नहीं ले रहा है और विजिबिलिटी शून्य होने के चलते तेज रफ्तार वाहन भी रेंगते हुए नजर आ रहे हैं।
पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से आएगी बरसात
लखनऊ मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि उत्तरी पाकिस्तान पर मध्य क्षोभमंडल में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बरसात का दौर शुरू हुआ और अब आज शाम से प्रदेश के मध्यवर्ती और संलग्न पूर्वी हिस्सों तक बारिश होने की संभावना है।
लखनऊ सबसे गर्म शहर रहा
बीतें कल यूपी के तापमान की बात करे तों प्रदेश (Weather Today) के पश्चिमी और मध्यवर्ती भाग में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। राजधानी लखनऊ सबसे ज्यादा गर्म रही और अगलें दो दिन के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी काफी बदलाव हो सकता है।
इन राज्यों में होगी बरसात
मौसम विभाग (UP Weather) की तरफ से बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अब तेज बरसात देखने को मिल सकती है। IMD की तरफ से बताया गया है कि आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, कानपुर, जलौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली और उन्नाव में काले बादलों की आवाजाही के बीच तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान कई इलाकों में औले भी गिर सकते है।
